शिवपुरी: जिले के कोलारस कस्बे में प्रेमी के साथ रविवार को घर से भाग रही पत्नी को पति ने पकड़ लिया और बाजार में ही दोनों की पिटाई कर दी। इसी बीच मौका मिलते ही प्रेमी वहां से भाग गया। इसका वीडियो लोगों ने बना लिया। पत्नी पति की शिकायत करने थाने पहुंची थी। जहां पति की पहल पर दोनों के बीच समझौता हो गया। जानकारी के अनुसार पत्नी तीन बच्चों की मां है। उसका पति से बीते महीनों से मनमुटाव चल रहा था।
पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पति को थाने बुलाया
बाजार में हुई मारपीट के बाद पत्नी पति की शिकायत दर्ज कराने कोलारस थाने पहुंची। जिसकी शिकायत पर पति को थाने बुलवाया गया। इसी दौरान पति ने बताया कि पत्नी का प्रेमी युवक गोरा गांव का रहने वाला है। शनिवार की दोपहर मेरी पत्नी से वह मिलने आया था। मेरे तीन बच्चे हैं। पत्नी का प्रेमी उससे मोबाइल की सिम की अदला बदली कर रहा था यह घटना मेरे बेटे ने देख ली थी। शाम को जब में घर वापस आया तो मेरे बेटे ने मुझे सारी बात बता दी थी। जब मैंने अपनी की पत्नी से इस बारे में बात करना चाही तो मेरी पत्नी ने मुझे से झगड़ा शुरू कर दिया था।
मैंने गुस्से में आकर अपनी पत्नी पर हाथ उठा दिया था। इसके बाद में घर से बाहर चला गया था। इसी दौरान मेरी पत्नी अपने प्रेमी के साथ बच्चों को घर छोड़ कर भाग रही थी। मुझे जानकारी मिली कि मेरी पत्नी को मार्च माह में प्रेमी युवक ने मोबाइल दिया था। तभी से मेरी पत्नी मोबाइल से उस युवक से फोन पर बात कर रही थी।
सरे राह प्रेमी के साथ पत्नी को पीटा
पति ने बताया कि मैं शनिवार को पूरी रात अपनी पत्नी को ढूंढता रहा। रविवार सुबह अपनी ससुराल धर्मपुरा भी गया। वहां भी मुझे मेरी पत्नी नहीं मिली। इसके बाद मेरी पत्नी के प्रेमी को मैंने पकड़ लिया था। जहां उस युवक ने बताया कि मेरी पत्नी कोलारस कस्बे के स्टेट बैंक में पैसा निकालने पहुंची है। वहीं से मेरे साथ भागने वाली है। जब में मौके पर पहुंचा तो दोनों वहां मिल गए।
पत्नी बोली- पति करता है मारपीट
महिला ने बताया कि मेरा पति अक्सर मेरे साथ मारपीट करता रहता है। शनिवार को भी बेवजह मेरे पति ने मेरे चरित्र पर शक करते हुए मेरे साथ मारपीट कर दी थी। इसके बाद में अपने मायके अपनी भाभी के घर आ गई थी और आज कुछ पैसे निकालने बैंक पहुंची थी इसी दौरान मेरे पति ने मेरे साथ मारपीट कर दी थी। मुझे नहीं पता कि गांव का रहने वाल युवक और उसका एक भाई बैंक के पास किस काम से आए थे।
थाने में हुआ समझौता
दोनों ने एक दूसरे की शिकायत दर्ज कराने कोलारस थाने पहुंचे। जहां पति का कहना है कि अगर उसकी पत्नी सब कुछ भूल कर अपने बच्चों के साथ रहना चाहे तो वह उसे अब भी रखने को तैयार है। इधर, पत्नी का कहना है कि मेरा पति मेरे साथ कभी भी मारपीट कर देता है इसी के चलते में अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती। फिलहाल परिवार सहित रिश्तेदारों की समझाइश के बाद थाने पहुंचे मामले को रफा-दफा करवा दिया गया है।

प्रेमी के साथ भाग रही थी 3 बच्चों की माँ, पति ने पकड़ा, सड़क पर चला हाईवोल्टेज ड्रामा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment