Press "Enter" to skip to content

शहर कांग्रेस अध्यक्ष की बीएलए सूची के विरोध में कांग्रेसी पार्षद, बोले- हमसे तो पूछा तक नहीं / Shivpuri News

शिवपुरी विधानसभा के लिए जो शहर कांग्रेस द्वारा बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) सूची बनाई गई उसमें न तो पार्षदों की सहमति ली गई है, और न ही पार्षदों को उसमें शामिल किया गया है। ऐसे में पोलिंग एजेंट पर चुनाव के दौरान हम कैसे काम करेंगे।


यह आरोप कांग्रेस के वार्ड पार्षदों ने सूची बनाने वाले अपने ही अध्यक्ष के खिलाफ लगाए है। खास बात यह है कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने इन आरोपों को नकारते हुए कहा जिन लोगों ने नारी सम्मान योजना में रजिस्ट्रेशन तक करने में अपनी रुचि नहीं ली और पूछने पर वार्ड में व्यस्त होने की बात कही, ऐसे लोग बीएलए का क्या काम करेंगे, फिर भी किसी को आपत्ति है, तो वह हमसे बात करें हम उसका समाधान करेंगे।

दरअसल कांग्रेस की शिवपुरी विधानसभा की जो बीएलए सूची तैयार की गई है, उसमें पार्षदों ने आरोप लगाकर कहा है कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रकाश शर्मा सहित सभी महत्वपूर्ण लोगों के नाम शामिल है, लेकिन नगरपालिका के 1-2 पार्षद को छोड़कर सभी पार्षदों के नाम गोल हैं। न तो उनके वार्ड में पार्षदों से रायशुमारी की गई और न ही उनके नाम को शामिल किया गया है, ऐसे में कैसे काम करेंगे। हालांकि नाराज पार्षदों ने कांग्रेस जिला संगठन मंत्री राजकुमार बंसल को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

वार्ड 34 की पार्षद शशि शर्मा का कहना है कि बीएलए सूची हमने जब देखी तो उसमें हमारा नाम ही नहीं है। जबकि हम अकेले नहीं, कई वार्ड पार्षद ऐसे हैं जो बीएलए बनने के योग्य नहीं माने गए lइसीलिए उन्हें शामिल नहीं किया गयाl अब चुनाव के वक्त हम अपने वार्ड में कैसे काम कर सकेंगे। वार्ड 4 के पार्षद संजय गुप्ता का कहना है कि पार्षदों को बीएलए न बनाना तो बेइज्जती है। सब का सम्मान होता है, इसलिए बीएलए सूची में पार्षदों के नाम शामिल होने थे। न तो हमसे शामिल करने के बारे में पूछा और न ही हमसे नाम लिए गए।

पार्टी फोरम पर बात रखें, दूसरी जगह नहीं

कार्यालय मंत्री चंद्रकांत शर्मा मामा ने सभी पार्षदों को फोन लगाकर नाम पूछे थे, लेकिन इन्होंने वार्ड में व्यस्तता की बात कहकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। यदि बीएलए बनना ही है तो यह मुझसे संपर्क करें या अपनी आपत्ति दर्ज कराएं। हम इन्हें शामिल कर लेंगे, लेकिन पार्टी फोरम की जगह दूसरे फोरम पर पार्षंदों द्वारा बात रखना ठीक नहीं मानता।

– श्रीप्रकाश शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!