Press "Enter" to skip to content

मोबाइल एसेसरीज बेचने वाले एजंटे के खिलाफ केस दर्ज, दुकानदार को करता रहा गुमराह / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर की कोतवाली पुलिस ने व्यापार के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक धोखेबाज के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया है। मनियर क्षेत्र के रहने वाले कपिल कुमार राठौर पुत्र हुकुमचंद राठौर उम्र 38 साल ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई थी।


कपिल राठौर ने बताया कि मेरी मोबाइल की शॉप है। मैंने ग्वालियर के रहने वाले मोबाइल एसेसरीज का काम करने वाले एजेन्ट समीर खान पुत्र हमीद खान को 14 हजार 472 रूपए की मोबाइल एसेसरीज ऑर्डर की थी। समीर खान ने सामान का बिल ग्वालियर से बनाकर वॉट्सऐप कर दिया था। साथ ही फोन पे नंबर पर पैसे डालने की बात कही थी।

मेरे द्वारा 6 फरवरी 2022 को समीर खान के फोन पे नंबर 14 हजार 472 रूपए डाल दिए गए थे। इसके बाद समीर ने मुझे मोबाइल एसेसरीज का सामान नहीं भेजा और न ही पैसे लौटाए। समीर से में कई माह से पैसों की मांग कर रहा था लेकिन समीर बात को टालता रहा। इसके बाद समीर ने फोन पर बात करना ही बंद कर दिया। मेरे साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत मैने कोतवाली में दर्ज कराई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!