Press "Enter" to skip to content

आधार पैन कार्ड का सहारा लेकर अज्ञात व्यक्ति ने लिया लोन, सिविल स्कोर ख़राब, नहीं लगी नौकरी / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के रहने वाला एक युवक धोखाधड़ी का शिकार हो गया। युवक के आधार कार्ड-पेन कार्ड लगाकर लोन निकाल लिया गया। युवक को इस बात का पता तब लगा जब उसने प्राइवेट फाइनेंस कम्पनी में नौकरी के लिए अप्लाई किया। युवक के सिविल स्कोर खराब होने की वजह से उसे नौकरी नहीं मिल सकी। पीड़ित युवक ने 181 की मदद से फिजिकल थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


शिव शक्ति नगर वाले 23 साल के विवेक राजावत पुत्र कृष्णपाल राजावत ने बताया कि मेरे आधार कार्ड और पेन कार्ड लगाकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा पहले एक लाख रूपए का का लोन INNOFIN cop. Ltd बैंक द्वारा निकाल लिया गया। इस लोन को अज्ञात व्यक्ति द्वारा भर भी दिया गया। इसके बाद पुनः दस हजार रूपए का लोन निकाल लिया गया।

इस बात का पता मुझे तब लगा जब मैंने फाइनेंस कम्पनी में नौकरी के लिए अप्लाई किया था। जहां मेरी सिविल स्कोर खराब होने के चलते मुझे नौकरी नहीं मिल सकी थी। मैंने जानकारी जुटाई थी तब कही जाकर मुझे पता लगा था कि मेरे नाम पर किसी ने लोन ले लिया है। जिससे मेरी सिविल स्कोर खराब हुआ है। इसके चलते मुझे नौकरी भी नहीं मिल पा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!