Press "Enter" to skip to content

हार्टअटैक: परिवार की खुशियां मातम में बदली: 24 जून को होने वाली थी शादी / Shivpuri News

शिवपुरी के दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम ढांड गंढ़ी के रहने वाले 22 साल के युवक को हार्टअटैक आने के बाद मौत हो गई। 24 जून को उसकी शादी होने वाली थी।


जानकारी के अनुसार, राहुल राजा चौहान शुक्रवार की रात अपने कमरे में खाना खाकर सो गया था। इसी दौरान रात करीब 12 बजे उसे दिल का दौरा पड़ा। राहुल की तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उसे झांसी के अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार राहुल की शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था, लेकिन शादी से पहले आई ऐसी खबर से पूरा परिवार गम में डूब गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, गांव में भी शोक की लहर है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!