शिवपुरी: जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली राजा की मुढेरी में एक महिला अपनी सास के साथ लाडली बहना योजना के पैसे निकालने जा रही थी. तभी रास्ते में गांव के ही कुछ लोगों ने रास्ता रोककर लाडली बहना के साथ छेड़छाड़ कर दी और पूर्व में चल रहे प्रकरण में राजीनामा करने का दबाव बनाने लगे.
जानकारी के अनुसार सिरसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजा की मुढेरी की रहने वाली महिला ने आज एसपी को दिए आवेदन में बताया कि 16 जून 2023 को महिला अपनी सास के साथ लाडली बहना योजना के रुपए निकालने जा रही थी. तभी रास्ते में गांव का वीरेंद्र जाटव, उत्तम जाटव, भानु जाटव शिवपुरी में मिल गए और रास्ता रोक लिया और कहने लगे कि जो पहले से प्रकरण मारपीट का चल रहा है, उसमें राजीनामा करो. जब महिला ने इस बात का विरोध किया तो महिला के साथ बुरी नियत से छेड़छाड़ करते हुए हाथ पकड़ लिया. वीरेंद्र जाटव ने डंडा सिर में मार दिया. जिसके बाद खून निकल आया. जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई. वहीं अब एसपी से आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल भेजने की मांग की है.
महिला के पति ने बताया कि आरोपीगण घर के बाहर गांव के लोगों को बिठाकर जुआ सट्टा आदि खिलाते हैं. इसका पहले विरोध किया था. जिसके चलते आरोपीगणों द्वारा मारपीट की गई जिसका प्रकरण भी चल रहा है.

लाडली बहना योजना के पैसे निकालने जा रही बहना के साथ रास्ते में छेड़छाड़, विरोध किया तो सिर में मारा डंडा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सोशल मीडिया से दूरी और लगातार मेहनत से मिली सफलता, शिवपुरी के कृष्णा गोयल को यूपीएससी में AIR-300 / Shivpuri News
- डिटर्जेंट से दूध, रिफाइंड से घी-पनीर: बैराड़ में नकली डेयरी फैक्ट्री का भंडाफोड़ / Shivpuri News
- पति ने लगाए थे पत्नी पर प्रेमी से बात करने के आरोप, पत्नी बोलीं नाबालिग बेटी के साथ की मारपीट, शराब के लिए पति मांगता हैँ पैसे / Shivpuri News
- बिजली लाइन पर काम करते समय युवक को लगा करंट, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप; एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- यूपीएससी में चयनित भूपेंद्र धाकड़ का शिक्षकों ने किया सम्मान / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment