शिवपुरी: जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के पिपराहे गांव में एक बेटे ने अपने शराबी पिता की लाठी से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी। तेंदुआ थाना प्रभारी मनीष जादौन ने बताया कि आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया। शनिवार को पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी बेटे की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पिपराहे गांव का रहने वाला ठाकुरलाल आदिवासी शुक्रवार की दोपहर अपने घर पर बैठ कर शराब पी रहा था। इसी दौरान ठाकुरलाल का 19 साल के छोटे बेटे नरेंद्र आदिवासी के साथ विवाद हो गई। इसी दौरान नरेंद्र ने लाठियों से अपने पिता की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी।
2 जून को हुई थी बड़े बेटे की शादी
बताया गया है कि मृतक ठाकुर लाल आदिवासी के बड़े बेटे गणेश लाल की शादी 2 जून को हुई थी। 2 जून से ठाकुरलाल लगातार शराब पीकर गांव सहित घर में झगड़ा कर रहा था। ठाकुरलाल आदिवासी अपने छोटे बेटे नरेंद्र को घर में भी नहीं घुसने दे रहा था। संभवत इसी बात से नाराज होकर नरेंद्र ने अपने पिता की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
पत्नी बोली पति ने कर रखा था परेशान
पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंची ठाकुरलाल आदिवासी की पत्नी फरुर ने बताया कि उसका बेटा बेकसूर है उसके पति ने ही अपने आप को खत्म कर लिया है। उसका पति शराब के नशे में धुत होकर घर में कलेश करता रहता था। खाने-पीने के भी सामान नहीं लाता था। आए दिन लड़ाई झगड़ा करना उसका काम बन गया था। छोटे बेटे को भी वह लगातार परेशान कर रहा था। उसके पति ने ही अपने सिर को जमीन से पटक कर अपने आप को खत्म कर लिया।

बेटे ने पिता की लाठी से पीट पीटकर की हत्या, माँ ने बताया बेटे को बेक़सूर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment