शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के ब्रहम्थाना गांव में अपनी पत्नी को ससुराल लेने गए दामाद, दामाद के भाई और समधी पहले चाय-नाशता कराया फिर लाठी-डंडों से पीट दिया। पत्नी को साथ ले जाने का यह मामला बदरवास थाने तक जा पहुंचा। जहां पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। बता दें कि ससुर की पिटाई से घायल हुए दामाद को ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार बदरवास थाना क्षेत्र चितारा गांव का रहने वाला 24 वर्षीय राजकुमार पुत्र निरपत सिह जाटव अपनी पत्नी को लेने अपनी ससुराल ब्रहम्थाना गांव पहुंचा था। जब दामाद ने अपनी पत्नी निशा से ससुराल चलने कही तो निशा ससुराल जाने राजी नहीं हुई। राजकुमार ने बताया मेरा ससूर कल्याण जाटव भी मुझे गालियां बकने लगा और मेरे पिता को बुलाने की बात करने लगा। मैनें अपने पिता निरपत जाटव और मेरे भाई धनपाल को बुला लिया। जब मेरे पिता ने अपने समधी को बहू को ससुराल ना भेजने का कारण जानना चाहा तो कल्याण जाटव और उसके परिवार के लोगों ने मेरे साथ मेरे भाई और पिता की लाठी-डंडों से मारपीट कर दी।
इधर, कल्याण जाटव का कहना है कि मेरी बेटी की शादी को दो साल ही हुए हैं। इस बीच तीन से चार बार मेरे दामाद ने मेरी बेटी के साथ मारपीट कर दी। 15 दिन पहले भी मेरी बेटी के साथ मारपीट गई थी। तभी से वह अपने मायके में रह रही थी। बेटी को लेने दामाद और मेरे समधी आये थे जब मैंने लिखा-पढ़ी कर बेटी को ले जाने की बात कही तो मेरे साथ मारपीट कर दी।

पत्नी को लेने ससुराल आए दामाद को ससुर ने पीटा: फिर फोन पर बुलाकर समधी को भी पीटा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment