शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के काठी गांव बिजली के खंभे पर चढ़कर मेंटेनेंस का काम कर रहा एक युवक खंभे से गिरकर घायल हो गया था। युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया था जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया था। युवक के मरने की खबर सुनते ही परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा कर दिया।
इस दौरान ठेकेदार के कर्मचारी के कपड़े तक फाड़ दिए। मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने ठेकेदार को अपने कब्जे में परिजनों को समझाइश देकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज मामले को शांत कराया।
सरजापुर के रहने वाले करण सिंह जाटव ने बताया कि दो रोज पूर्व उसके भाई सुगर सिंह जाटव पुत्र कमरिया जाटव उम्र 35 को गांव का रहने वाला रामसिंह अपने साथ मजदूरी के काम से बदरवास थाना क्षेत्र के काठी गांव ले गया था। जहां उसके भाई को लापरवाही पूर्वक बिजली के खंभे पर चढ़ा दिया था। शुक्रवार की दोपहर सुगर सिंह खंभे से गिर कर घायल हो गया था। यह बात को ठेकेदार सहित राम सिंह ने हमसे छुपा कर रखी थी।
शुक्रवार की शाम जब सुगर सिंह के भतीजे ने अपने चाचा को फोन लगाया था तब राम सिंह ने फोन पर सुगर सिंह के खंभे से गिरकर घायल होने की सूचना दी थी। यह सूचना मिलते ही हम सभी काठी गांव के लिए निकले थे तभी रास्ते में रामसिंह और ठेकेदार मिल गए थे गाड़ी में सुगर सिंह मृत अवस्था में डला हुआ था। जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने भी सुगर सिंह को मृत घोषित कर दिया था।
मामला दर्ज करने पर अड़े परिजन
आज सुबह भी परिजनों ने मृतक के पीएम से पहले ठेकेदार पर मामला दर्ज करने की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। परिजनों का कहना है कि ठेकेदार की लापरवाही की वजह से सुगर सिंह की जान गई है। खबर लिखे जाने मामला फिलहाल यहीं थमा हुआ है। इधर बदरवास थाना प्रभारी सुनील खेमरिया का कहना है कि वह रास्ते में है शिवपुरी पहुंचकर परिजनों से बात करेंगे। ठेकेदार पर भी लापरवाही का मामला दर्ज किया जाएगा।

बिजली के खम्बे से गिरकर युवक की मौत, परिजनों का हंगामा, ठेकेदार पर आरोप / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment