शिवपुरी: जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के संघेश्वर गांव में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात के अंधेरे में टोर्च की रोशनी में कुएं में गिरे गाय के बछड़े का सकुशल रेस्क्यू ग्रामीणों द्वारा किया गया।
जानकारी के अनुसार संघेश्वर गांव में बीते शाम एक गाय का बछड़ा अज्ञात कारणों के चलते कुएं में गिर गया था। देर रात गांव के कुछ युवाओं ने कुएं में बछड़े को देखा था। पानी कम होने की वजह से गाय के बछड़े को ना ही ज्यादा चोटें आईं थी और वह कम पानी होने की वजह से पानी में डूब नहीं पाया था।
जैसे ही गांव में यह खबर फैली, गांव के लोग कुएं पर जुट गए। इसके बाद गाय के बछड़े को कुएं से निकालने का रेस्क्यू शुरू किया गया। ग्रामीणों द्वारा टौर्च की रोशनी में चारपाई की मदद से पहले एक युवक को कुएं में उतारा। इसके बाद रस्सी के सहारे गाय के बछड़े को कुएं से बाहर खींच लिया गया। गाय के बछड़े को ग्रामीणों ने रातभर अपनी निगरानी में रखा और सुबह उसकी मरहम पट्टी कर छोड़ दिया गया।

कुए में गिरा गाय का बछड़ा, टोर्च की रोशनी में किया गया सुरक्षित रेस्क्यू / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment