Press "Enter" to skip to content

शिकार की तलाश में अमोला घाटी पर घात लगाए बैठा दिखा तेंदुआ / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की अमोला घाटी पर एक बार फिर तेंदुआ को स्पॉट किया गया। तेंदुआ शिकार की घात लगाए बैठा हुआ था। इसी दौरान तेंदुए की मूवमेंट को कैमरे में कैद कर लिया गया।


तेंदुए का वीडियो बनाने वाले पवन दांगी ने बताया कि गुरुवार रात वह दतिया से अपने गांव पचावली थाना रन्नौद कार में सवार होकर लौट रहे थे। इसी दौरान जब वह अमोला घाटी पहुंचे थे तभी उन्हें सड़क किनारे एक तेंदुआ बैठा हुआ दिखाई दिया था। तेंदुआ शिकार पर घात लगाए बैठा हुआ था। जब तेंदुए पर कार की लाइट पड़ी तो वह जंगल मे समा गया।

बता दें कि अमोला घाटी में पहले भी तेंदुए को स्पॉट किया गया है माधव नेशनल पार्क में तेंदुओं की संख्या में इजाफा हो रहा है। हाईवे नजदीक होने के वजह से इस क्षेत्र में तब तेंदुआ देखा जाने लगा है।

बाघ और चीता का नहीं हुआ दीदार

बता दें माधव नेशनल पार्क में अब तीन बाघों को बसाया गया है। इसके अतिरिक्त कूनो नेशनल पार्क से निकलकर पवन और आशा नाम की चीता माधव नेशनल पार्क में कुछ दिन गुजार चुके हैं। लेकिन लोगों को अब तक दीदार नहीं हो सका है। यही वजह कि लोगों के सामने जब भी तेंदुआ आ जाता है लोग तेंदुए में बाघ ओर चीता की झलक देखते हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!