Press "Enter" to skip to content

ज़मीन को लेकर ताऊ एवं ताऊ के लड़कों ने की दादा दादी, चाची एवं बहन की मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के थाना खनियाधाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम इमलिया में जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया. जमीन के बंटवारे को लेकर दो ताऊ एवं उनके लड़कों ने दादा दादी, चाची एवं चाची की लड़की के साथ मारपीट कर दी.

जानकारी के अनुसार स्वीटी परिहार पुत्री अवतार परिहार ने बताया कि दादा कोमल परिहार की दो ताऊजी जयराम परिहार, विजय सिंह परिहार एवं उनके लड़के एस कुमार परिहार, चालू परिहार मारपीट कर रहे थे. वहीं जमीन उनके नाम कराना चाहते थे लेकिन दादा मना कर रहे थे. ऐसे में जब स्वीटी परिहार की मां रजनी परिहार उनको बचाने गई तो उसके साथ भी मारपीट कर दी. वहीं दादा कमल परिहार और दादी देवकी परिहार की भी ताऊ और उनके लड़कों ने मारपीट कर दी. मारपीट के बाद दादी का हाथ फैक्चर है. सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!