Press "Enter" to skip to content

चार ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को पकड़ा, कुएं पर बैठकर बेच रहा था / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की करैरा थाना पुलिस ने स्मैक के साथ एक आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।


करैरा थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गुरुवार की रात एक युवक जेरवा गांव में अपने खेत में बने कुएं के पास स्मैक बेच रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम को मौके पर पहुंचाया था। जहां एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया था। आरोपी के पास से चार ग्राम स्मैक बरामद की गई थी।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नरेंद्र गुर्जर पुत्र हरिकिशन गुर्जर निवासी जेरवा होना बताया था। पुलिस टीम आरोपी को पकड़कर करैरा थाने ले कर आई थी। जहां उस पर एनडीपीएस एक्ट के मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। बता दें कि करैरा थाना पुलिस ने अब तक 18 लाख रुपए से ज्यादा की स्मैक पकड़ने में सफलता हासिल की हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!