शिवपुरी: अनुविभाग पोहरी क्षेत्रांतर्गत तहसील पोहरी के वृत्त-छर्च स्थित ग्राम भैंसरावन में शासकीय भूमि सर्वे नंबर 76, 80 रकबा क्रमशः 8.50, 5.19 हेक्टेयर नोईयत पहाड़ी शासकीय भूमि पर अतिक्रामकों द्वारा झोंपडी, बाउण्ड्री, टीनशेड़ एवं अन्य प्रकार से अतिक्रमण किया गया था।
एसडीएम पोहरी शिवदयाल धाकड़ ने बताया कि तहसीलदार पोहरी अजय परसेडिया, नायब तहसीलदार वृत्त-छर्च अशोक श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार वृत्त-गोवर्धन बी.के.शर्मा, थाना प्रभारी थाना छर्च योगेन्द्र सेंगर, राजस्व निरीक्षण वृत्त-छर्च राजेन्द्र प्रसाद ओझा, प्रभारी राजस्व निरीक्षक वृत्त-पोहरी अशोक वर्मा एवं पटवारीगण, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, आरक्षकगण, ग्राम कोटवार के संयुक्त दल द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।
शासकीय भूमि पर मनोज यादव, सियाराम यादव, गणेश यादव, बसंती यादव, राकेश यादव द्वारा अतिक्रमण किया गया था। अब इस शासकीय भूमि से रकबा 2 हेक्टेयर भूमि पर से अतिक्रमण हटाया जा चुका है। उक्त अतिक्रमण मुक्त शासकीय भूमि का बाजार मूल्य गाईड-लाईन अनुसार 13 लाख 60 हजार रूपये है।

अतिक्रमण कर रहे लोगों की जमीन पर चला प्रशासन का बुलडोजर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment