शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र के करोठा गांव के 8 लोगों पर 13 जून को हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था, लेकिन 13 जून को ही हत्या की धाराओं में मामला दर्ज होने वाला एक आरोपी रहीश यादव हाथ में बंदूक लेकर करोठा गांव के रहने वाले भज्जू के घर धमकाने पहुंच गया था। धमकाने का एक वीडियो भी वायरल हुआ था।
इसी मामले में गुरुवार को पाल-बघेल समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम करैरा एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा है। समाज के लोगों ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। समाज के लोगों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोपी हाथ में हथियार लेकर खुलेआम घूम रहे हैं पाल बघेल के समाज के लोगों को धमका है।
ये था मामला
बता दें कि 13 जून को मछावली तिराहे पर मंगलवार की सुबह 40 साल के गिरवल पाल का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। युवक 10 जून से घर से लापता था। मंगलवार की सुबह 7 बजे से शव दोपहर साढ़े तीन बजे तक शव पेड़ पर ही लटका रहा था। परिजनों ने हत्या के आरोप लगाते हुए आरोपियों पर मामला दर्ज करने की मांग की थी। पुलिस ने इस मामले में मृतक के बेटे अंशुल पाल की शिकायत पर करोठा गांव के रहने वाले रहीश, प्रह्ललाद, जयेन्द्र सिंह, जरदान यादव, लला पुत्र सियाराम यादव, राहुल, अनिल, वीरेन्द्र यादव के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया था।
आरोपी के धमकाने का वीडियो हुआ था वायरल
बता दें कि 8 लोगों पर हत्या की धाराओं में मामला दर्ज होने के बाद आरोपी रहीश यादव हाथ में बंदूक लेकर भज्जू के घर धमकाने पहुंच गया था। इस दौरान भज्जू के घर अर्विन्द बघेल भी था। रहीश यादव ने हाथ में बंदूक लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी रहीश यादव की धमकी देने का वीडियो बना लिया गया था। इसी वीडियो के आधार पर आज समाज के लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

पाल-बघेल समाज ने सौंपा ज्ञापन: हत्यारे बंदूक की नोक पर धमका रहे हैं / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment