शिवपुरी: जिले के कोलारस कस्बे में बिजली सब स्टेशन पर आज एक बड़े ट्रांसफार्मर की शिफ्टिंग का काम किया जा रहा था। इस काम में लगी क्रेन बिजली के ट्रांसफॉर्मर को उठाए हुए थी तभी अचानक ने क्रेन पलट गई। क्रेन की चपेट में आ जाने से जेई की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही एक एई को भी चोटें आई हैं। घायल को उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। कोलारस थाना पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक कोलारस कस्बे के बिजली सब स्टेशन पर 3 महीने से खराब पड़े 5MBA के पीटीआर ट्रांसफॉर्मर को बदलने का कार्य आज किया जा रहा था। 12 से 15 टन वजनी ट्रांसफॉर्मर को बदलने के लिए क्रेन को लगाया गया था। क्रेन बड़े ट्रांसफॉर्मर को उठाई हुई थी इसी दौरान क्रेन पीटीआर ट्रांसफॉर्मर के बजन को नहीं सह सकी और अनियंत्रित होकर पलट गई। इसी दौरान निगरानी के लिए मौके पर खड़े एई नरोत्तम जाटव और जेई आशुतोष कुमार क्रेन की चपेट में आ गए। क्रेन के नीचे दबने से एई नरोत्तम जाटव की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में एई आशुतोष कुमार की जान बाल बल बच गई। एई को मामूली चोटें आईं है उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस हादसे में मरने वाले जेई नरोत्तम जाटव श्योपुर जिले के सबलगढ़ क्षेत्र के सांथेर गांव के रहने वाले थे। नरोत्तम जाटव कई वर्षों से शिवपुरी जिले में बिजली विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे थे। नरोत्तम अपने पीछे एक आठ साल की बेटी और एक डेढ़ साल का बेटा छोड़ गए हैं। नरोत्तम जाटव की मौत की ख़बर सुनते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है इधर बिजली विभाग में भी शोक की लहर है।
विधायक बोले- दुखद घटना, हादसे की कराएंगे जांच
हादसे की सूचना देने के बाद मौके पर पहुंचे कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने इस घटना को वेहद ही दुखद बताया है। साथ ही इस हादसे की जांच कराने की बात कही है। वीरेंद्र रघुवंशी ने कहा कि वह सरकार से पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाएंगे।

ट्रांसफार्मर उठा रही क्रेन अनियंत्रित होकर पलटी, JE नरोत्तम जाटव की मौके पर मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment