शिवपुरी: नगर परिषद करैरा में पानी की किल्लत को लेकर महिलाओं ने हंगामा कर दिया। इस दौरान महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की। नगर परिषद के कर्मचारियों ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन नाराज महिलाएं नगर परिषद करैरा और नपा अध्यक्ष शारदा रावत के खिलाफ नारे लगाती रही।
परिषद में फोड़े मटके
जानकारी के अनुसार करैरा नगर परिषद के 15 वार्डों में इस समय जल संकट गहराया हुआ है। बुधवार को वार्ड 15 से करीब 300 महिलाएं अपनी महिला पार्षद खुशबू यादव के साथ हाथ में खाली मटके लेकर पहुंची, जहां उन्होंने जमकर हंगामा किया। इस बीच अन्य वार्डों की महिलाएं भी नगर परिषद में पहुच गईं।
वार्ड क्रमांक 15 की पार्षद खुशबू यादव ने बताया कि उनके वार्ड में पाइप लाइन डाली जानी थी। साथ ही टोंटियां लगाई जानी थी लेकिन स्वीकृत हुए इस कार्य को पूरा नहीं किया है। जिससे वार्ड में जल संकट गहराता जा रहा है। इसके लिए कई बार नगर परिषद में शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन आज तक काम शुरू नहीं किया गया। वार्ड में पानी की किल्लत को लेकर आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है।
इधर, महिलाओं का कहना है कि उन्हें पीने का पानी लाने के लिए कुएं पर जाना पड़ता है। इसके चलते कई बेटियां और महिलाएं घायल हुई है। करीब डेढ़ घंटे तक नगर परिषद में पानी को लेकर हंगामा चलता रहा, लेकिन महिलाओं की समस्या सुनने को जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचे।
एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
पानी की किल्लत को लेकर नगर परिषद करेरा में हंगामे की खबर सुनकर अन्य वार्डों की भी महिलाएं अपनी समस्या को लेकर नगर परिषद पहुंच गई लेकिन उनकी सुनवाई के लिए कोई नहीं आया। इसके बाद सभी महिलाएं एकजुट होकर एसडीएम ऑफिस पहुंचीं। यहां उन्होंने पेयजल समस्या के निराकरण के लिए एक आवेदन एसडीएम को सौंपा है।
महिलाओं ने बताया कि नगर में जल समस्या से जनता को जूझना पड़ रहा है। पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। कई बार तो नलों से गंदा पानी आता है जो खाने पीने में उपयोग में नहीं लाया जा सकता। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई इसलिए आज महिलाएं एकजुट हुई।

पानी की किल्लत से जूझ रही महिलाओं ने जमकर नारेबजी की / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment