Press "Enter" to skip to content

लाडली बहना के खाते से 10 हजार रुपए उड़ाए, गाँव में आया था आरोपी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के ग्राम ठर्रा में एक युवक ने लाडली बहना के खाते से 10000 रुपए चुरा लिए हैं. महिला ने बताया कि वह अपने गांव में बैठी हुई थी तभी एक युवक आया और कहने लगा कि लाडली बहना के पैसे चैक करा लो आए हैं या नहीं, जिसके बाद महिला के खाते से 10000 रुपए पार हो गए.

जानकारी के अनुसार गायत्री परिहार पत्नी कैलाश परिहार निवासी ग्राम ठर्रा ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि 12 जून को वह अपने घर पर थी तभी एक अज्ञात व्यक्ति लैपटॉप लेकर आया और बोला की लाडली बहना के पैसे चेक करा लो आए हैं या नहीं, इस पर महिला ने अज्ञात व्यक्ति से अपने खाते से पैसे चैक कराएं, वह बोला कि आपके खाते में पैसे नहीं आए हैं. महिला से व्यक्ति द्वारा दो बार अंगूठा लगवाया गया. इसके बाद महिला ने जब कल अपने बैंक में जाकर स्टेटमेंट चैक कराया तो उसके खाते से 10000 रुपए निकाल लिए गए थे. स्टेटमेंट में लाडली बहना योजना के 1000 रुपए भी महिला कि नहीं आए हैं. महिला ने बताया कि मजदूरी के पैसे जमा करके खाते में जमा किए थे. जिन्हे अज्ञात व्यक्ति निकाल कर ले गया है. वहीं उसके पैसे वापस दिलाने की मांग की है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!