शिवपुरी में अवैध शराब बेचना एक आदिवासी युवक को भारी पड़ गया। दंबगों ने मिलकर युवक की बेरहमी से मारपीट कर दी। मामला जिले के खनियाधाना के कफार गांव का है। पीड़ित ने खनियाधाना पुलिस में इसकी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने एसपी से शिकायत की। जिस पर एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया के आदेश पर पुलिस ने तुरंत चारों आरोपियों पर कार्रवाई कराते हुए अजाक थाने भिजवा दिया। उनके खिलाफ एसटी-एससी एक्ट सहित मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कराया गया है।
पीड़ित चंदन पिता भज्जू आदिवासी (25) ने बताया कि हमारे गांव का रहने वाला जितेंद्र ठाकुर ने मेरे घर के पास एक छोटी दुकान रख ली थी, जिसमें वह बीड़ी-बिंडल, गुटखा और दुकान के अन्य सामान के साथ-साथ अवैध रुप से शराब भी बेचता था। 11 जून को रात करीब 11 बजे मैंने जितेंद्र से उस दुकान से शराब न बेचने की बात कही थी। साथ ही अपनी दुकान को हटाने की भी बात कही थी। इस बात से जितेंद्र ठाकुर भड़क गया था और मुझे गालियां देने लगा। इस दौरान जितेंद्र ठाकुर का भाई भूपेंद्र ठाकुर, विजेंद्र ठाकुर और उसका लड़का चाहत ठाकुर भी आ गए थे, जिन्होंने मेरे साथ लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की, जिसमें मुझे गंभीर चोटें आई थी।
बता दें कि पीड़ित आदिवासी की फरियाद पर पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया के निर्देश पर अजाक थाने पर आरोपी जितेंद्र ठाकुर, भूपेंद्र ठाकुर, विजेंद्र ठाकुर, चाहत ठाकुर निवासी ग्राम कफार के खिलाफ एसटी-एससी एक्ट सहित मारपीट की धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया गया है।

अबैध शराब को लेकर की मारपीट, SP का एक्शन 4 पर मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment