शिवपुरी: शहर में आए दिन चोरी की वारदातें हो रही हैं। बुधवार को फिर एक बार एक दुकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। चोर दुकान का सामान सहित दुकान में रखे नगदी को अपने साथ ले गए। बता दें कुछ रोज पूर्व भी एक किराना दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात माधव चौक क्षेत्र के पुराने बस स्टैंड के सामने माहेश्वरी स्टोर पर चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। दुकान के संचालक मयंक माहेश्वरी ने बताया कि रात्रि करीब साढ़े तीन बजे पुलिस ने घर पहुंचकर सूचना दी थी कि मेरी दुकान के ताले टूटे पढ़े है।
रात में मैने दुकान पर आकर देखा तो दुकान के ताले टूटे हुए पढ़े थे और दुकान के अंदर एक लोहे की सब्बल (टायल लिवर) पड़ा हुआ था। दुकान की शटर खोलकर देखा तो दुकान के अंदर गल्ले में रखी दस-दस के नोट की करीब 13-15 गड्डी नहीं थी। साथ ही दुकान से आठ से दस हजार रुपए का ड्राईफ्रूट चोरी हो चुका था।
बताया गया है कि दुकान में चोरी की वारदात की नीयत से घुसे चोर ने दुकान के भीतर चद्दर बिछा कर आराम भी किया और बढ़े आराम से चोरी की वारदात को अंजाम देकर निकल गया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर खराब होने के चलते यह घटना सीसीटीवी में कैद नहीं हो सकी है। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है।

ड्राईफ्रूट्स और गल्ले से नगदी ले गए चोर, पुलिस ने जांच शुरू की / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 10वीं के बाद स्ट्रीम चुनने में मिलेगी सही दिशा, शिवपुरी में होगा SSAT टेस्ट व करियर गाइडेंस सेमिनार / Shivpuri News<br>
- स्कूटी की टक्कर के बाद विवाद, अरवाज व साथियों ने परिवार से की मारपीट / Shivpuri News
- शिवपुरी में 1.53 करोड़ की चोरी का खुलासा, डीजीपी ने एसडीओपी को भेजा प्रशंसा पत्र / Shivpuri News
- गुरुकुल स्कूल ऑफ स्टडी में कक्षा 10 के छात्रों को भावभीनी विदाई, महिला शिक्षकों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- शिवपुरी के न्यू ब्लॉक में टक्कर का विवाद बना फायरिंग तक, दो राउंड फायर से दहशत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment