Press "Enter" to skip to content

नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से लिए रुपए, की धोखाधड़ी / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सिद्धिविनायक हॉस्पिटल के पास स्थित एक कार्यालय में एक युवक से धोखाधड़ी की गई है. युवक से नौकरी लगवाने के एवज में पैसे लिए गए हैं. और आज दिनांक तक युवक की नौकरी नहीं लगी है.

जानकारी के अनुसार बिनेकेस धाकड़ पुत्र गजाधर धाकड़ निवासी ग्राम नयागांव थाना सुभाषपुरा ने बताया कि उसकी बहन की परिचित रजनी कुशवाह निवासी ठाकुरपुरा द्वारा सिद्धिविनायक अस्पताल पोहरी रोड के पास स्थित एक कार्यालय पर उससे पैसे लिए गए वहीं फोन पे के माध्यम से भी कुछ पैसे दिए गए जो कि राहुल कुशवाह निवासी भितरवार को दिए गए थे. वहीं रजनी कुशवाह के माध्यम से यह पूरी बात की गई. युवक को 2 दिन की ट्रेनिंग भी दी गई. साथ ही कहा गया कि 15 से 18 हजार रुपए मिलेंगे. साथ में सारे कागजात भी लिए गए लेकिन कंपनी के बारे में जब युवक को पता लगा कि कार्यालय बंद करके वह सब लोग इंदौर चले गए हैं. जिसके बाद युवक ने कंपनी के लोगों से बातचीत की तो उसके साथ गाली गलौज की गई. वहीं अभद्र व्यवहार किया गया युवक ने बताया कि रजनी कुशवाह से पूछताछ की जाए और उसके पैसे वापस दिलाएं जाए.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!