शिवपुरी: कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं के विवाद का एक वीडियो सोशल पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो 31 मई को पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के कार्यक्रम का बताया जा रहा है। इसमें कांग्रेस के शहर अध्यक्ष श्री प्रकाश शर्मा पूर्व विधायक गणेश गौतम से कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि तू आरएसएस में जाता था, कांग्रेस में मैं गया हूं। दोनों ही नेता इसे दोस्तों के बीच हुई बातचीत बता रहे हैं, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दोनों के बीच काफी गहमागहमी हो गई थी। यदि बीच-बचाव नहीं किया जाता तो बात आगे बढ़ सकती थी। कुछ ऐसी ही बातचीत के 2 वीडियो सोशल पर वायरल हो रहे है फ़ास्ट समाचार इन वीडियो की पुष्टि नही करता है।
एक कांग्रेस नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि शहर अध्यक्ष श्री प्रकाश शर्मा ने गणेश गौतम के विधायक बनने के दौरान के चुनाव को लेकर कुछ बात कही दी थी। इस पर गणेश गौतम भड़क गए और कहा कि जब पुरानी शिवपुरी में आरएसएस वाले पीटते थे तो बचाने के लिए मुझे ही फोन करता था और मैं बचाता था । गणेश गौतम को अपना रुतबा बताने की जरूरत नहीं है।
इस पर श्रीप्रकाश शर्मा भी भड़क गए और कहने लगे कि तू आरएसएस में जाता था मैं कांग्रेस में जाता हूं। इस दौरान बीच बचाव करते हुए एक नेता ने कहा कि गणेशजी वरिष्ठ हैं तो श्रीप्रकाश शर्मा ने कहा कि ‘काहे के वरिष्ठ, यह क्या समझता है हमें,… समझता है हमें। क्या कह रहा है हमने लड़ाई लड़ी। इसका वीडियो घटना के करीब 10 दिन बाद सामने आया है। हालांकि इस मामले में गणेश गौतम ने कहा कि श्रीप्रकाश शर्मा मेरे 40 साल पुराने मित्र हैं और अक्सर हमारी इस तरह की मित्रवत नोकझोंक होती रहती है। वहीं शहर अध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा ने कहा कि यह हमारा निजी मामला है और इस बारे में मैं कोई बात नहीं करना चाहता है।

पूर्व विधायक गणेश गौतम एवं जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा का वीडियो वायरल, हुई नोकझोंक / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment