शिवपुरी में एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका की शादी में हंगामा कर दिया। युवक ने विदाई के वक्त आकर प्रेमिका की डोली का रोक दिया। इस दौरान दुल्हन पक्ष और प्रेमी पक्ष के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मामला दिनारा थाना क्षेत्र के सलैया गांव का है।
इस झगडे़ में दोनों पक्ष के लोग घायल हुए थे, जिन्हें झांसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, लड़की पक्ष के लोग जिला अस्पताल में इलाज कराने भर्ती हुए थे। दिनारा थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सलैया गांव की रहने वाली 22 साल की युवती के घर 8 जून को बारात आई थी। 9 जून को युवती की विदाई के दौरान गांव का रहने वाले गोलू परिहार नाम के एक युवक आ गया और उसने युवती की डोली रोक दी।
बताया गया है कि उक्त युवक का प्रेम प्रसंग कुछ समय तक युवती के साथ चला था लेकिन परिजनों ने युवती की शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। इसी के चलते युवक भड़का हुआ था। युवक ने जैसे ही दुल्हन बनी प्रेमिका की विदाई में खलल डाला तो युवती के परिजनों के साथ उसका विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठियां चली। झगड़े में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं।
दिनारा थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के 5-5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

GF की शादी में आया आशिक, शादी में जमकर चले लाठी-डंडे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 10वीं के बाद स्ट्रीम चुनने में मिलेगी सही दिशा, शिवपुरी में होगा SSAT टेस्ट व करियर गाइडेंस सेमिनार / Shivpuri News<br>
- स्कूटी की टक्कर के बाद विवाद, अरवाज व साथियों ने परिवार से की मारपीट / Shivpuri News
- शिवपुरी में 1.53 करोड़ की चोरी का खुलासा, डीजीपी ने एसडीओपी को भेजा प्रशंसा पत्र / Shivpuri News
- गुरुकुल स्कूल ऑफ स्टडी में कक्षा 10 के छात्रों को भावभीनी विदाई, महिला शिक्षकों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- शिवपुरी के न्यू ब्लॉक में टक्कर का विवाद बना फायरिंग तक, दो राउंड फायर से दहशत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment