Press "Enter" to skip to content

घर में बंधक बनाकर युवक को पीटा: पुरानी रंजिश में डेढ़ घंटे लेजम से मारपीट की / Shivpuri News

शिवपुरी में एक युवक को बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है। घटना अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव की है। यहां के कुरयाना बस स्टैंड के पास एक युवक को घर में बंधक बनाकर पीटा है। युवक के साथ करीब डेढ़ घंटे तक मारपीट की गई। सूचना के बाद मौके से परिजनों ने युवक आजाद कराया। आज युवक की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट करने वाले पिता और उसके 2 बेटों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर जांच में लिया है।


रतीराम पिता शिवचरण लोधी (32) साल ने बताया कि कुछ समय पहले दीपक कोली पर दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। उस मामले में मैंने पीड़ित पक्ष का सहयोग किया था, तभी से दीपक कोली मुझसे रंजिश रखता था। शनिवार की सुबह में कुरयाना बस स्टैण्ड पर खड़ा था। मुझे ट्रैक्टर की किश्त भरने करैरा जाना था, तभी दीपक कोली, दीपक का पिता प्रकाश कोली, दीपक का भाई रामेश्वर कोली आए और मारपीट करते हुए मुझे घसीटते हुए अपने घर पर ले गए। जहां एक कमरे में उन्होंने मेरे हाथ-पैरों को रस्सी से बांध दिया और मेरे मुहं को भी बांध दिया। इसके बाद तीनों ने मिलकर मेरी पानी की लेजम से पिटाई शुरू कर दी। तीनों लोग मुझे करीब डेढ़ घंटे तक पीटते रहे। इसकी सूचना मेरे परिवार को लग गई थी।

मौके पर पहुंचकर मेरे परिजनों ने मुझे आजाद कराया। तीनों लोग जब मुझे घसीटते हुए अपने घर ले जा रहे थे। इसी दौरान मेरा मोबाईल और ट्रैक्टर की किश्त भरने के लिए रखे 80 हजार रुपए कहीं गिर गए। उपचार कराने के बाद इसकी शिकायत अमोला थाना में दर्ज कराई है। पुलिस तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!