शिवपुरी: कोटा-इटावा रेल गाड़ी से शिवपुरी स्टेशन उतरे किसी यात्री का सामान सीट पर ही छूट गया। सामान में सोने की चेन, दो अंगूठियां व कुछ कैश शामिल हैं। अच्छी बात यह है कि मैकेनिकल स्टाफ व टीटी ने यात्री का यह सामान भिंड स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक कोटा-इटावा गाड़ी संख्या 19711 में कोटा से किसी यात्री ने एसी कोच बी-1 की सीट नंबर 48 पर सफर किया। यह यात्री शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर उतर गया। स्टेशन पर उतरने की जल्दबाजी में सामान सीट पर ही रखा छूट गया।
मैकेनिकल स्टाफ व टीटी राजेश शर्मा के हाथ यह सामान लगा तो भिंड स्टेशन पर गाड़ी पहुंच चुकी थी। सोने की चेन, दो अंगूठियां व कैश सुरक्षित रूप से जीआरपी व आरपीएफ को भिंड में सुपुर्द कर दिया है। संबंधित यात्री को खोजकर उक्त सामान लौटाने की कवायद शुरू की जा रही है।

मैकेनिकल स्टाफ व टीटी की ईमानदारी: सोने की चेन-अंगूठी व कैश छूटा, भिंड में मिला / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 10वीं के बाद स्ट्रीम चुनने में मिलेगी सही दिशा, शिवपुरी में होगा SSAT टेस्ट व करियर गाइडेंस सेमिनार / Shivpuri News<br>
- स्कूटी की टक्कर के बाद विवाद, अरवाज व साथियों ने परिवार से की मारपीट / Shivpuri News
- शिवपुरी में 1.53 करोड़ की चोरी का खुलासा, डीजीपी ने एसडीओपी को भेजा प्रशंसा पत्र / Shivpuri News
- गुरुकुल स्कूल ऑफ स्टडी में कक्षा 10 के छात्रों को भावभीनी विदाई, महिला शिक्षकों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- शिवपुरी के न्यू ब्लॉक में टक्कर का विवाद बना फायरिंग तक, दो राउंड फायर से दहशत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment