शिवपुरी: शहर की पेयजल व्यवस्था किस तरह से ठप है इसकी नजीर तब देखने को मिली जब रविवार को सीएमओ केशव सिंह नगर साइकिल से शहर भ्रमण पर निकले और उन्होंने करौली संप वेल पर जाकर देखा तो सुबह 8 बजे तक पानी सप्लाई करने वाला अटेंडर ही गोल था, वहां हाजरी रजिस्टर भी चेक किया गया, जिसमें कई तरह की लापरवाही कर्मचारियों की मिली। इसलिए इन्हें अब नोटिस जारी करने के साथ वेतन काटने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
दरअसल रविवार सुबह जब शहर के विभिन्न हिस्सों में गंदगी मिलने के साथ-साथ कचरा फैलता दिखा तो सीएमओ ने सीधे लोगों से बातचीत कर संवाद करना शुरू किया।
माधव चौक चौराहे और गुरुद्वारा सावरकर पार्क के निकट बैठने वाले फूल विक्रेताओं द्वारा फैलाई गई गंदगी को देखा तो वह नाराज हुए और बोले सड़क पर अतिक्रमण कर आप बैठे हैं फिर भी गंदगी को डस्टबिन में नहीं भरवा पा रहे। यदि भविष्य में ऐसा मिला तो आपको यहां सड़क पर बैठने नहीं दूंगा, इसलिए डस्टबिन में ही कचरा डालें अन्यथा कार्रवाई को तैयार रहें। सीएमओ केशव सिंह सगर ने बताया कि रविवार को शहर के कई हिस्सों में वह साइकिल से गए तो जमीनी हकीकत सामने आई।
कई जगह गंदगी बिखरी पड़ी थी इसकी अहम वजह सामने आई कि रविवार को तो कचरा गाड़ी आती नहीं है, इसकी वजह से कचरा सड़क पर फैला रहता है तो उनका माथा ठनका और उन्होंने तुरंत आदेश जारी कर नगरपालिका के ओ एस अब्दुल कुरैशी को निर्देश दिए कि रविवार को अब कचरा कलेक्ट करने वाले 28 वाहनों की छुट्टी नहीं रहेगी।
सप्ताह के अन्य दिनों की तरह रविवार को भी यह गंदगी समेट कर कचरे को निष्पादन की जगह सीखेंगे ताकि शहर में कहीं गंदगी ना दिखे

अब रविवार को आएंगे कचरा वाहन, गंदगी समेटने का काम अतिरिक्त कर्मचारी करेंगे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment