Press "Enter" to skip to content

टयूशन पढ़ने गई छात्रा से छेड़छाड़: 6 साल की मासूम के साथ शिक्षक ने की हरकत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के भौंती कस्बे में प्राइवेट ट्यूशन पढ़ाने वाले एक शिक्षक ने ट्यूशन में पढ़ने गई 6 साल की मासूम छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद भौंती थाना पुलिस आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।


जानकारी के मुताबिक आरोपी शिक्षक नवल चौधरी भीम आर्मी का पदाधिकारी है। वह भौंती कस्बे में प्राइवेट ट्यूशन पढ़ाता है। इसी प्राइवेट ट्यूशन पढ़ने भौंती कस्बे की रहने वाली एक 6 साल की मासूम भी आती थी। शनिवार को शिक्षक के घर में कोई नहीं था। वह बच्ची को अकेले में ट्यूशन पढ़ा रहा था। इसी दौरान उसने बच्चे के साथ गंदी हरकत करते हुए छेड़छाड़ कर दी। जब इस बात की जानकारी परिजनों को लगी तब परिजनों ने शिक्षक की करतूत की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस ने बच्ची के परिजनों की शिकायत पर आरोपित शिक्षक के खिलाफ मामला कर लिया है। आरोपित शिक्षक भीम आर्मी का पदाधिकारी है। बताया गया है कि जब आरोपित पर मामला दर्ज हुआ तो भीम आर्मी के सदस्य और आरोपित की पत्नी थाने पहुंच गए और प्रदर्शन किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!