Press "Enter" to skip to content

कूलर के करंट से बच्चे की मौत: भाई-बहन के साथ सो रहा था, कूलर को छू गया था हाथ / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर की वर्मा कॉलोनी में एक 14 साल के मासूम की कूलर से करंट लगने से मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए थे जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार वर्मा कॉलोनी का रहने वाला अभिषेक पाल पुत्र कमर लाल पाल (14) अपने भाई और बहन के साथ घर के कमरे में शनिवार की रात सोया हुआ था। इसी दौरान रात्रि करीब 2:30 बजे अभिषेक पाल का हाथ कूलर की बॉडी में दौड़ रहे बिजली के करंट के संपर्क में आ गया। जिससे उसकी मौके पर की मौत हो गई थी। परिजन रात में ही अभिषेक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया।

बताया गया है कि कक्षा आठ में पढ़ने वाले अभिषेक के पिता ट्रक ड्राइवरी का काम करते हैं। अभिषेक तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। मासूम बालक की करंट लगने से हुई मौत के बाद परिजनों सहित परिचितों में शोक का माहौल है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!