Press "Enter" to skip to content

एमपी ऑनलाइन संचालक ने काटी छात्र की फर्जी रसीद छात्र ने थाने में दिया आवेदन / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत साइंस कॉलेज के सामने स्थित भव्या कंप्यूटर के संचालक ने बीए फर्स्ट ईयर के छात्र की फर्जी रसीद काट दी, जिसकी शिकायत छात्र द्वारा फिजिकल थाने में दर्ज कराई गई है.

छात्र कल्लू जाटव पिता सिट्टू जाटव निवासी ग्राम तिधरी ने बताया की वह साइंस कॉलेज में b.a. फर्स्ट इयर का छात्र है, अप्रैल माह में उसने b.a. फर्स्ट ईयर की परीक्षा फॉर्म साइंस कॉलेज के सामने स्थित भव्या कंप्यूटर्स से 2530 रुपए जमा कराई थी, जिसका भुगतान उसने कंप्यूटर संचालक को जमा भी कर दिया, पर कम्प्यूटर संचालन द्वारा उसकी फीस जमा नहीं की गई, और एक फर्जी रसीद सील लगा कर छात्र को दे दी, आज से छात्र का पेपर हैं तो जब है एडमिट कार्ड निकलवाने दुकान पर गया तो उसे पता चला कि उसकी फीस तो कटी ही नहीं, जब इस बारे में उसने कंप्यूटर संचालक से बात की तो कंप्यूटर संचालक ने उसे गाली गलौज करते हुए उसकी रसीद फाड़ दी जिसकी शिकायत छात्र ने अपने साथियों के साथ पहुंचकर फिजिकल थाने में दर्ज कराई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!