शिवपुरी: जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के पतारा गांव के पास फोर लेन हाईवे पर एक बियर से भरा हुआ ट्रक पलट गया। इस हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई। क्लीनर को मामूली चोट आई है। सुभाषपुरा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज हादसे की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ट्रक भोपाल से बियर भरकर आगरा की ओर जा रहा था इसी दौरान शनिवार सुबह करीब 5:00 बजे पतारा गांव के पास ट्रक की स्टेयरिंग फेल हो जाने के चलते ट्रक हादसे का शिकार हो गया और सड़क किनारे नीचे जाकर पलट गया। ट्रक पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया साथ ही ट्रक में भरी बीयर चारों ओर फैल गई। इस हादसे में कानपुर के रहने वाले नितेश शर्मा पुत्र मनोज शर्मा उम्र 24 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।
साथ ही ड्राइवर नितेश के मौसी का लड़का धीरज शर्मा पुत्र रामकुमार शर्मा उम्र 18 वर्ष को मामूली चोट आई है। सुभाषपुरा थाना प्रभारी सुनील राजपूत ने बताया कि सूचना मिलने के बाद ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। जिससे ट्रक में भरा माल चोरी नहीं हो सका। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

बियर से भरा ट्रक पलटा: ड्राइवर की मौत, स्टेरिंग फेल होने से हादसा हुआ / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 10वीं के बाद स्ट्रीम चुनने में मिलेगी सही दिशा, शिवपुरी में होगा SSAT टेस्ट व करियर गाइडेंस सेमिनार / Shivpuri News<br>
- स्कूटी की टक्कर के बाद विवाद, अरवाज व साथियों ने परिवार से की मारपीट / Shivpuri News
- शिवपुरी में 1.53 करोड़ की चोरी का खुलासा, डीजीपी ने एसडीओपी को भेजा प्रशंसा पत्र / Shivpuri News
- गुरुकुल स्कूल ऑफ स्टडी में कक्षा 10 के छात्रों को भावभीनी विदाई, महिला शिक्षकों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- शिवपुरी के न्यू ब्लॉक में टक्कर का विवाद बना फायरिंग तक, दो राउंड फायर से दहशत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment