Press "Enter" to skip to content

रात के अँधेरे में किराना दुकान में भड़की आग, लाखों का सामान जलकर खाक / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास कस्बे में एक किराने की दुकान में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात आग भड़क गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद पानी के टैंकर और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस घटना में किराना दुकान के संचालक को लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है।


जानकारी के अनुसार बदरवास कस्बे में हनुमान मंदिर के सामने गुरुवार रात करीब एक बजे कुछ लोगों को दुकान से आग की लपटें उठती दिखाई दी। तत्काल दुकान में लगी आग की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुचकर पानी के टैंकर और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया। किराने की दुकान में आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पिता का इलाज कराने इंदौर गया था दुकान संचालक

किराना दुकान के संचालक विष्णु गर्ग ने बताया कि मैं अपने पिता के इलाज कराने एक दिन पहले ही इंदौर आया हुआ हूं। इसी के चलते गुरुवार को दुकान बंद थी। आगजनी की इस घटना से मुझे करीब 3-4 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!