Press "Enter" to skip to content

सरकारी अस्पताल में नवजात बच्ची की मौत, परिजनों ने थाने में किया हंगामा, डॉक्टर पर आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी: सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान नवजात बच्ची की मौत हो गई. परिजनों ने थाने पर किया हंगामा डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप, मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार बैराड़ थाना क्षेत्र के भदेरा गांव के निवासी बाबी कुशवाह की एक माह 5 दिन की बेटी की सरकारी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बच्ची को रात में दस्त की शिकायत थी जिसका इलाज बैराड़ नगर के सरकारी अस्पताल में कराया गया था जहां इलाज के दौरान बच्ची की तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद डाक्टर ने बच्ची को शिवपुरी रेफर कर दिया शिवपुरी जिला अस्पताल पहुंचते ही बच्ची की मौत हो गई जिसके बाद परिजनों ने बैराड़ थाने पहुंचकर सरकारी अस्पताल के डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा कर जमकर हंगामा किया।
पुलिस ने इस मामले में परिजनों की शिकायत पर मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!