Press "Enter" to skip to content

33 KV लाइन से झुलस गया युवक, मकान के पास से ही निकाल दी लाइन, बड़े हादसे का इंतज़ार / Shivpuri News

शिवपुरी: नगर मे कृषि उपज मंडी क्षेत्र मे मकान के आगे से निकले लाइट की 33 केवी लाइन से टकराकर एक युवक बुरी तरह झुलसा गया.


मकान मालिक नरेन्द्र सोनी ने बताया की हमारे मकान के आगे से 33 केवी की लाइट की लाइन निकाली है शाम को दुकान का लडका काम से झज्जे पर गया और पास निकाली 33 केवी की लाइट की लाइन से उसका हाथ मे लिए सामान झुक गया जिससे वह बुरी तरह झुलस गया उसको उपचार के लिए करैरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए वहा से झांसी रेफर कर दिया ।


विधुत विभाग के अधिकारी कर्मचारी कर रहे कोई बडे हादसे का इंतजार 

विधुत विभाग की लापरवाही 33 केवी की लाइन मकानों  घरों के बगल से निकली जिससे अनेकों बार हादसे हो चुके विधुत विभाग के अधिकारी कर्मचारियों से कई बार मौखिक शिकायत कर चुके की यह लाइन यहा से कही और शिफ्ट की जाए लेकिन विधुत विभाग के अधिकारी कर्मचारियों का इस ओर कोई ध्यान नही है वह कोई बडे हादसे का इंतजार कर रहे है ।


वही इस घटना के बाद फोन पर विधुत विभाग के ए ई श्री श्रीवास्तव से बात की तो वह ना तो घटना स्थल पर आए और गोलमोल जवाब देते रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!