शिवपुरी: जिले के अमोला थाना क्षेत्र में एक कोरियर बॉय को अपनी बातों में उलझाकर अज्ञात चार चोर मोबाइल और पर्स को चुरा कर ले गए। कोरियर बॉय ने इसकी शिकायत अमोला थाने में दर्ज कराई है।
नरवर थाना क्षेत्र के नया जैतपुर के रहने वाले 33 साल के बालकिशन पुत्र जवाहर सिंह कुशवाह अमोला थाना में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि बुधवार सुबह नरवर से मोटर साइकिल से होम डिलेवरी का सामान लेकर निकला था। दोपहर तक मैंने थरखेडा , आमोलपठा , कोडर, सलैया के कोरियर को लगा दिया था। दोपहर के समय में सिरसौद पाल ढाबा के पास पहुंचा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर चार लोग आए और मुझसे कहने लगे कि हमारा होम डिलेवरी का सामान आया है दे दो।
इस दौरान मैने अपना पर्स तथा मोवाईल अपनी बाइक की सीट पर रखकर बैग मे उनका सामान देखने लगा। मैंने उनका नाम पूछा किस नाम से है इतने मे वह चारों लोग मेरे पर्स और मोबाइल को चुरा कर भाग गए। चोर मेरा करीब 17 हजार का मोबाइल और पर्स में रखे 3 हजार 599 रुपए चुरा ले गए। अमोला थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बातों में उलझाकर कोरियर बॉय का मोबाइल और पर्स ले भागे बदमाश / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment