Press "Enter" to skip to content

चड्‌डी गैंग ने दी धमकी, युवक को फिर पीटा, राजीनामा के लिए बनाया था दबाब / Shivpuri News

शिवपुरी: आठ दिन पहले दर्ज अपराध में राजीनामा नहीं करने पर चड्‌डी गैंग के युवकों ने पीड़ित के घर आकर धमकी दी और लाठी, डंडों से युवक की मारपीट कर दी। इंदार थाना पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। इनमें से एक युवक का सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ फोटो वायरल हो रहा है। पुलिस तीनों को तलाश रही है।


फरियादी शिवकुमार (28) पुत्र सुरेश कुशवाह निवासी ग्राम इंदार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 6 जून की शाम 6:30 बजे घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान देवेश उर्फ भैयू यादव, जीतू पाल, सुमित पाल अपने साथियों के संग बाइकों से घर आ गए।

क्षेत्र में चड्‌डी गैंग के नाम से उभर रहे युवकों ने अचानक शिवकुमार की मारपीट कर दी। युवक ने बताया करीब आठ दिन पहले भी मुझे पीटा था। इसको लेकर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध किया तो युवक राजीनामा के लिए दबाव बना रहे थे। राजीनामा नहीं किया तो मंगलवार शाम आकर हमला कर दिया। पुलिस ने फिर से मामला दर्ज किया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!