शिवपुरी: एसडीएम अंकुर रवि गुप्ता की सख्ती के बाद पहली बार नगरपालिका की विभिन्न शाखाओं में पदस्थ कर्मचारियों के विभागों में बड़ा बदलाव किया है। अब तक सिर्फ शिकायत मिलने पर एक-दो बाबू को ही हटाया या शाखा से परिवर्तित किया जाता था लेकिन अब पहली बार एसडीएम की सख्ती का असर दिख रहा है। जिसमें सीएमओ केशव सिंह सगर ने अपने ही विभाग के 22 कर्मचारियों और अधिकारियों की शिकायत पर उनकी शाखा में अदला बदली कर दी है।
दरअसल प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने नगर पालिका का औचक निरीक्षण किया था। जिसमें विभिन्न शाखाओं की विजिट के दौरान कहीं भी उन्हें रिकॉर्ड संधारण के साथ पंजीबद्ध काम नहीं मिला था और नामांतरण जैसे प्रकरणों में लापरवाही पर उन्हें बाबू को कार्रवाई के दायरे में लिया था।
वहीं कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी को नपा की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए थे। इसके बाद शुक्रवार को नपा में जब एसडीएम अंकुर रवि गुप्ता ने सुबह 10.30 बजे मौका मुआयना कर हकीकत जानी तो आधे से अधिक कर्मचारियों के दस्तखत हाजिरी रजिस्टर पर नहीं थे। और आवक-जावक शाखा के साथ विभिन्न शाखाओं के काम में अनियमितता थी।
नतीजतन उन्होंने सीएमओ पर नाराजगी जाहिर कर कहा कि व्यवस्थाओं को सुधारें। इसके बाद सीएमओ ने जब शनिवार को निरीक्षण किया तो 98 कर्मचारी गैर हाजिर थे। इन सबके खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए विभागीय काम में मजबूती आए इस वजह से इन कर्मचारियों के काम में अदला बदली कर दी। और एक साथ 22 कर्मचारियों को तीन दिन में चार्ज लेकर काम शुरु करने के निर्देश दिए और यदि ऐसा नहीं होता है तो फिर कार्रवाई की बात भी कही।
शहर में 25 कम्युनिटी हॉल के प्रभारियों से मांगे रिकॉर्ड
इस दौरान सीएमओ केशव सिंह सगर ने यह भी बताया कि शहर में 25 कम्युनिटी हॉल हैं औरइनमें मानस भवन, गांधी पार्क हॉल के अलावा किसी का डाटा अपडेट नहीं। किन कम्युनिटी हॉल को कैसे किराए पर लिया जाता है और अब तक कितनों को इसे एलॉट किया, क्या शुल्क लिया। इन सब जानकारियों के न मिलने के चलते इनका पूरा हिसाब किताब मांगा गया है।
इन कर्मचारियों की हुई अदला-बदली
गजेंद्र जैन एआर आई अब तक वसूली शाखा में डयूटी अब इनके अलावा नामांतरण शाखा भी देखेंगे
दिनेश गुप्ता प्रभारी लेखापाल अब प्रधानमंत्री आवास योजना का काम देखेंगे
रोहित खेमरिया प्रधानमंत्री आवास योजना की जगह अब आवक जावक लिपिक
अदिति सिंघल योजना लेखा-शाखा से एनयूएलएम
रविकांत झा नगर पालिका स्टोर से लेखा शाखा
प्रमोद शर्मा संपत्तिकर वसूली से गौशाला प्रभारी
संदीप शर्मा आसिफ खान- अवैध होर्डिंग अभियान के साथ संपत्ति कर वसूली
किरन सोलंकी को राजस्व शाखा
सुषुमा श्रीवास्तव- स्वास्थ्य शाखा से नामांतरण शाखा
कुलदीप शर्मा- स्वास्थ्य शाखा
साधना शर्मा कैशियर और ऑडिट कंडिका
सुनील रावत, निर्माण शाखा से स्वास्थ्य शाखा
अरविंद कौरव, कंप्यूटर कार्य से नगर पालिका स्टोर शाखा
अब्दुल अकबर कुर्रेशी प्रभारी कार्यालय अधीक्षक के साथ विद्युत व्यवस्था प्रभारी
जितेंद्र तोमर-डोर टू डोर कचरा कलेक्शन
अनिल गांगले- लॉगबुक सत्यापन
सोनू राठोर पंप अटेंडर से हाइडेंट प्रभारी सहायक
गोविंद सिंह जादौन, फिजीकल संप बैल से अवैध नल कनेक्शन को वैध करने की जिम्मेदारी
राजू बाथम मेंटिनेंस शाखा से फिजीकल संपबैल प्रभारी
नरेंद्र श्रीवास्तव, स्वास्थ्य शाखा से सतीश निगम सहा यंत्री के सहायक
मनीष शर्मा, अवैध अतिक्रमण से उद्यानिकी रख रखाव
हालात बदतर थे इसलिए दिए निर्देश
यह बात सही है कि खेल मंत्री जी ने निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए थे इसके बाद एसडीएम साहब और मैने भी निरीक्षण किया तो पाया कि हालात बदतर हैं। इसके बाद शाखाओं के प्रभारियों की अदला बदली कर दी है और भी कई दिशा निर्देश जारी किए हैं।
केशव सिंह सगर सीएमओ नगर पालिका शिवपुरी।

22 कर्मचारियों की शाखा में अदला-बदली, सीएमओ के निर्देश, तीन दिन में ले लें चार्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment