शिवपुरी: जिले के करैरा पुलिस ने आज एक बडी कार्यवाही को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह के द्वारा जिले मे अवैध मादक पदार्थ, जुआ सट्टा, अवैध हथियार, अवैध खनन परिवहन, अवैध शराव की धरपकड़ हेतु समस्त थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधियारियों को अभियान चलाकर कार्यवाही करने हुते एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेन्स नीति अपनाने के निर्देश दिये गये हैं ।
उक्त निर्देशों के पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण भूरिया एवं SDOP करैरा संजय चतुर्वेदी के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक सुरेश शर्मा को मुखविर द्वारा सूचना मिली कि तीन लोग अमोला तरफ से एक मोटर साईकल से स्मैक ले कर ग्राम टोरियाकला जा रहे हैं । थाना प्रभारी द्वारा उक्त सूचना से बरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर मार्गदर्शन प्राप्त किया एवं सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस बल के साथ मुखबिर द्वारा बताये अनुशार मौके पर जाकर चैकिंग लगाई ।
चैकिंग के दौरान एक मोटर साईकल जिस पर तीन लोग बैठे आते दिखे जिसे पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो उक्त संदिग्ध मोटर साइकल चालक भागने की कोशिश करने लगे, जिन्हे पुलिस टीम की मदद से घेराबन्दी कर पकड़ा एवं पूछताछ की गई जिन्होंने अपने नाम व पता कपूर सिह पुत्र कल्यान सिह सोलंकी उम्र 26 साल निवासी कडोरा इमलिया, सचिन रावत पुत्र माधौ सिंह रावत उम्र 23 साल निवासी टोरिया कला, सत्यम पुत्र विजय सिह परिहार उम्र 20 साल निवासी टोरिया कला का होना बताया ।
तीनों लोगों पर पुलिस को संदेह होने एवं मुखबिर की सूचना की दस्दीक हेतु पुलिस द्वारा तीनों लोगों की तलाशी ली गई, जिसपर उनके कब्जे से 15 ग्राम स्मैक पाउडर कीमती 1,50,000 रुपये मय इलेक्ट्रोनिकल तौलकांटा कीमती 5000 रूपये का मिला जिसे पुलिस द्वारा मय मोटर साइकिल क्रमांक MP33ZA1783 कीमती 55,000 रूपये एवं एक 12 वोर इकनाली वंदूक शोर्ट कट व 06 जिंदा राऊन्ड, 05 खोका राऊन्ड कीमती 10,000 रूपये कुल मशरूका 2,20,000 रुपये बरामद किया गया ।
उक्त मामले में पुलिस थाना करैरा द्वारा आरोपीयों के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, 25/27 आर्म्स एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया । पुलिस द्वारा आरोपियों से बरामद शुदा मादक पदार्थ स्मैक के सप्लायरों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में 15 ग्राम स्मैक कीमत डेढ लाख, इलेक्ट्रोनिकल तौलकता,एक बाई और 12 बोर की एक नाली बंदूक और 6 जिंदा राउण्ड 5 खोका कीमत 10 हजार रूपए जप्त किए है। इस मामले में थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक सुरेश शर्मा, केपी शर्मा , बीआर पुरोहित , कमल सिंह बंजारा, मदन मोहन, सतेन्द्र सिंह सिकरवार,अनूप कुमार, सोनू पाण्डेय, विकास भारद्वाज की भूमिका सराहनीय रही।

15 ग्राम स्मैक सहित 13 बोर की बन्दूक सहित युवक गिरफ्तार, बाइक से कर रहे थे तस्करी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 10वीं के बाद स्ट्रीम चुनने में मिलेगी सही दिशा, शिवपुरी में होगा SSAT टेस्ट व करियर गाइडेंस सेमिनार / Shivpuri News<br>
- स्कूटी की टक्कर के बाद विवाद, अरवाज व साथियों ने परिवार से की मारपीट / Shivpuri News
- शिवपुरी में 1.53 करोड़ की चोरी का खुलासा, डीजीपी ने एसडीओपी को भेजा प्रशंसा पत्र / Shivpuri News
- गुरुकुल स्कूल ऑफ स्टडी में कक्षा 10 के छात्रों को भावभीनी विदाई, महिला शिक्षकों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- शिवपुरी के न्यू ब्लॉक में टक्कर का विवाद बना फायरिंग तक, दो राउंड फायर से दहशत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- 10वीं के बाद स्ट्रीम चुनने में मिलेगी सही दिशा, शिवपुरी में होगा SSAT टेस्ट व करियर गाइडेंस सेमिनार / Shivpuri News<br>
- स्कूटी की टक्कर के बाद विवाद, अरवाज व साथियों ने परिवार से की मारपीट / Shivpuri News
- शिवपुरी में 1.53 करोड़ की चोरी का खुलासा, डीजीपी ने एसडीओपी को भेजा प्रशंसा पत्र / Shivpuri News
- गुरुकुल स्कूल ऑफ स्टडी में कक्षा 10 के छात्रों को भावभीनी विदाई, महिला शिक्षकों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- शिवपुरी के न्यू ब्लॉक में टक्कर का विवाद बना फायरिंग तक, दो राउंड फायर से दहशत / Shivpuri News





Be First to Comment