शिवपुरी: एसपी ऑफिस में पदस्थ एसआई के नाती को बुधवार घर में घुसकर गोली मार दी गई। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
करैरा थाना क्षेत्र के श्योपुरा गांव में दोपहर युवक अपने दीदी के घर पर था। इसी दौरान कार से आए वरुण परिहार, ऊदल यादव सहित एक अज्ञात बरुन के जीजा के घर पहुंचे थे। इसी दौरान कार से उतरकर वरुण परिहार ने घर में घुसकर युवक की बहन की ननद को गोली मारने का प्रयास किया। बीच-बचाव में वरुण परिहार ने युवक को कट्टे से गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी। इसके बाद तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए। वरुण परिहार को घायल अवस्था में शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गोली मारने वाले आरोपी पर लगाया था रेप का आरोप
जानकारी के अनुसार घायल युवक की बहन की नंद के साथ जनवरी 2023 में भरत तिवारी और वरुण परिहार ने रेप किया था। दोनों पर ही दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया था। बता दें कि 4 दिन पहले करैरा थाना पुलिस ने रेप से जुड़े एक आरोपी भरत तिवारी को कट्टे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन दूसरा आरोपी वरुण परिहार पुलिस की गिरफ्त से बाहर घूम रहा था। साथी भरत के जेल जाने के बाद भड़के वरुण परिहार ने रेप का मामला दर्ज कराने वाली युवती को जान से खत्म करने की साजिश रचते हुए आज उसके घर में घुसकर गोली मारने की साजिश रखी थी लेकिन युवक ने इस साजिश को विफल कर दिया, लेकिन इस घटना में युवक गोली लगने से घायल हो गया। घायल का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।
करैरा थाना प्रभारी सुरेश शर्मा का कहना है कि ग्राम श्योपुरा में युवक के पैर में गोली लगी है। बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जाएगी।

SI के नाती को गोली मारी: बहन की ननद थी असल निशाना / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment