शिवपुरी की गणेश कॉलोनी में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा ने 3 जून को अज्ञात कारणों से साड़ी का फंदा बनाकर सुसाइड किया था। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू दी थी।
बेटी की मौत के बाद आज उसकी मां ने एसपी से बेटी को इंसाफ दिलाए जाने की गुहार लगाई है। महिला ने एक युवक पर बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया हैं। बेटी से छेड़छाड़ के आरोपी ने सोशल साइट्स पर डाले स्टेटस के फोटो भी सबूत के तौर पर दिए हैं।
युवती की मां ने बताया कि मेरी बेटी को गणेश कॉलोनी का रहने वाला सुनील जाटव लगातार परेशान कर रहा था। वह उसके साथ लगातार छेड़छाड़ कर रहा था। उसके परिजनों को समझाईश दी लेकिन सुनील ने मेरी बेटी को परेशान करना नहीं छोड़ा। यही वजह रही कि मेरी बेटी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।
इसके सबूत हमें मोबाइल से मिले है, जिसमें आरोपी ने मेरी बेटी की फोटो और उसकी मौत का दुख मनाते हुए सोशल साइट पर फोटो अपलोड किए थे। मेरी बेटी तो नहीं रही लेकिन मैं उसकी मौत के जिम्मेदार को सजा दिलवाना चाहती हूं।
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अमित भदौरिया का कहना है कि परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

आत्महत्या का मामला: युवक की छेड़छाड़ से तंग आकर सुसाइड किया, मोबाईल में मिले सबूत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment