शिवपुरी: मेडिकल कॉलेज में यूडीएस कंपनी के सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल शुरु कर दी है। सफाई कर्मचारियों ने कम्पनी के संचालक मनोज यादव और सुपरवाइजर विकास त्यागी पर उन्हें प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। सफाई कर्मचारियों ने इसकी शिकायत कलेकटर से की है। लिखित शिकायत में सफाई कर्मचारियों ने कम्पनी पर समय पर वेतन न देने और सफाई कर्मियों को झूठे आरोप लगाकर हटाने के भी आरोप लगाए हैं और सफाई कर्मचारियों ने मांग की कि उन सफाई कर्मियों को जल्द से जल्द बहाल किया जाए नहीं तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। सफाईकर्मियों के अचानक हड़ताल पर चले जाने से मेडिकल कॉलेज की सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।
बता दें कि मेडिकल कॉलेज में सफाई व्यवस्था के लिए यूडीएस कम्पनी ने कर्मचारियों की नियुक्ति की है लेकिन समय पर उन्हें वेतन न मिलने से नाराज होकर आज सभी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। सफाई कर्मचारी दिलीप वाल्मिक के नेतृत्व में हड़ताल की जा रही है और वह सभी कर्मचारियों के साथ एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कलेक्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें बताया गया है कि वह सभी ईमानदारी, मेहनत और लगन के साथ मेडिकल कॉलेज की सफाई व्यवस्था में लगे हुए हैं लेकिन कम्पनी उन्हें पिछले 4-5 माह से समय पर वेतन नहीं दे रही है और न ही एरियर का भुगतान कर रही है। जिससे उनके परिवार के भरण पोषण में बाधा उत्पन्न हो रही है।
इस संबंध में उन्होंने कम्पनी के संचालक मनोज यादव और सुपरवाइजर विकास त्यागी सहित अन्य संबंधितों से शिकायत की, तब से कम्पनी के यह लोग सभी सफाई कर्मचारियों को तरह-तरह से प्रताड़ित कर रहे हैं अगर कोई भी कर्मचारी आने में लेट हो जाता है तो उसकी दिनभर की अनुपस्थिति डाल दी जाती है। ऐसी स्थिति में उनका काम करना मुश्किल हो गया है।
कंपनी के अधिकारियों ने कर्मचारियों को उस समय भी अवकाश देना बंद कर दिया है, जब वह बीमार है। कम्पनी ने कुछ समय पहले उनके साथी कर्मचारी मुंशी बाल्मिक, राहुल बाल्मिक, जॉटी खरे, राहुल बावरी, नरेंद्र बाल्मिक, वीरू खरे को भी झूठे आरोप लगाकर हटा दिया है। जिससे उनके समक्ष रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ऐसी स्थिति में कम्पनी के अधिकारियों से सभी सफाई कर्मचारी काफी प्रताड़ित हैं। जिन पर उचित कार्रवाई कर सफाई कर्मचारियों की समस्या का निराकरण किया जाए। साथ ही हटाए गए सभी साथियों की फिर से बहाली की जाए, अगर उनकी इन मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो सभी सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर चले जाएंगे।

हड़ताल पर बैठे मेडिकल कॉलेज के सफाईकर्मी: सुपरवाइजर और कंपनी के मालिक पर लगाया प्रताड़ना का आरोप / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment