शिवपुरी में बदमाशों ने डेढ़ साल के मासूम पर कट्टा अड़ाकर 7 लाख के जेवर और कैश लूट लिया। घर के लोग छत पर सो रहे थे। देर रात बदमाश छत पर पहुंचे और हथियार दिखाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
घटना जिले के सीहोर थाना क्षेत्र के नरौआ गांव में सोमवार-मंगलवार रात की है। 15 दिन में नरवर-सीहोर क्षेत्र में लूट की यह तीसरी वारदात है। एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया ने बताया कि गांव में लूट हुई है। जांच की जा रही है।
पहले पिता की कनपटी पर अड़ाया कट्टा, फिर मुंह बांधा
नरौआ गांव में बडेरा पेट्रोल पंप के सामने रहने वाले ओमकार रावत ने बताया कि मैं सोमवार को अपने जीजा के रमगढ़ा गांव गया था। पिता नबाव रावत, मेरी पत्नी, बहन, 19 माह का बेटा और दो भांजी घर पर थे। रात में खाना खाकर सभी लोग सो गए थे। पिता घर के बाहर पलंग पर सो रहे थे। बाकी सभी मकान की छत पर सो रहे थे। इसी दौरान कुछ बदमाश आए। उन्होंने पिता की कनपटी पर कट्टा अड़ा दिया और मुंह को कपड़े से बांध दिया।
सोमवार देर रात बदमाश घर में घुसे और कट्टे से धमकाकर लॉकर में रखे जेवर-नकदी लूटकर ले गए।
सोमवार देर रात बदमाश घर में घुसे और कट्टे से धमकाकर लॉकर में रखे जेवर-नकदी लूटकर ले गए।
बदमाशों के भागने के बाद पत्नी ने फोन किया
ओमकार रावत ने बताया, एक बदमाश पिता पर कट्टा ताने खड़ा रहा। बाकी के पांच बदमाश घर के पीछे बने छपरे की मदद से छत पर चढ़ गए। उन्होंने मेरी डेढ़ साल की बेटा को उठा लिया और उस पर कट्टा तान दिया। बदमाशों ने बेटा को मारने की धमकी देते हुए पत्नी से घर की चाबियां मांगी। घबराई पत्नी ने उनको चाबी दे दी। एक आरोपी बेटे को लिए खड़ा रहा। बाकी के 4 बदमाश घर में घुसे। उन्होंने घर से 8-9 तौला सोना, आधा किलो चांदी और एक लाख रुपए नकद लूट लिए और भाग निकले। इसके बाद पत्नी ने तुंरत मुझे फोन कर सूचना दी। इसकी शिकायत सीहोर थाने में रात में दर्ज कराई है।
बदमाशों ने लूट के दौरान घर का सामान यहां-वहां फैला दिया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
बदमाशों ने लूट के दौरान घर का सामान यहां-वहां फैला दिया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
क्षेत्र में 15 दिनों में लूट की तीसरी वारदात
नरवर-सीहोर थाना क्षेत्र में पिछले 15 दिन में लूट की तीसरी वारदात है। पहली घटना 22 मई को सोन्हर गांव के रहने वाले बलराम सिंह बेस उर्फ बंटी बेस, नरवर कस्बे की स्टेट बैंक की ब्रांच से 2 लाख 3 हजार रुपए निकालकर बाइक से गांव जा रहा था। इसी दौरान जुझाई तिराहा डायनामाइट के गोदाम के पास पीछे से आए दो बाइक सवार ने बंटी बेस से रुपयों से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए।
दूसरी घटना 3 जून को हुई। साबौली गांव का रहने वाला कमल सिंह बघेल अपनी पत्नी स्वाति के साथ ससुराल से वापस अपने गांव आ रहा था। इसी दौरान गनियार व बडेरा चौराहे के बीच तीन बाइक सवार बदमाशों ने कट्टे की नोक पर महिला का सोने का हार, मंगलसूत्र, सोने की पुतरिया, नाक की बेसर और चांदी का बेल्ट लूट लिया।

डेढ़ साल के मासूम पर कट्टा अडाकर देर रात घर में घुसे बदमाश, नकदी समेत 7 लाख रुपए का सोना-चांदी ले गए / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment