Press "Enter" to skip to content

विवाहिता को नंगा कर पति ने बेहरमी से पीटा, देवर ने किया जबरन बलात्कार, मायापुर थाने का मामला / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के मायापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव की एक महिला ने एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि उसकी शादी 2 साल पहले हुई थी. वही 2 साल पहले शादी के बाद से ही लगातार दहेज की मांग की जाने लगी और पति द्वारा कहा जाने लगा कि 1 लाख रुपए पिता से लेकर आओ जिसका जब विरोध महिला ने किया. तो नंगा कर महिला को पति ने पीट दिया.

जानकारी के अनुसार मायापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पीपलखेड़ा की महिला ने एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि 25 मई 2023 को रात्रि करीब 11 बजे अपने घर पर सो रही थी. तभी उसका पति आया और कहने लगा कि एक लाख अपने पिता से लेकर आओ. महिला ने जब मना किया गया तो पति द्वारा महिला को नग्न कर पीटा गया.

वही उसके डेढ़ तोला सोने का हार, झुमकी सहित अन्य सोने चांदी का पहनने का सामान उससे छुड़ा लिया और उसे सास, ससुर जेठ, जेठानी सभी ने प्रताड़ित किया और मारपीट की इसके बाद उसने अपने भाई को फोन करके बुलाया. वहीं महिला अपने मायके चली गई.

महिला ने बताया कि उसके बाद भी पंच जोड़कर राजीनामा किया. लेकिन उक्त लोग नहीं मान रहे थे. महिला ने बताया कि उसके देवर ने आज से तीन-चार माह पहले उसके साथ बलात्कार किया. लेकिन इसकी शिकायत इसलिए नहीं की गई कि घर की बात है घर में ही रहे वहीं सभी ससुरालियों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है. और धमकी भी जा रही है. महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!