शिवपुरी: लुकवासा चौकी क्षेत्र के पूरनखेड़ी गांव से 23 साल की दुल्हन लापता हो गई है। उड़ीसा की रहने वाली युवती से युवक की छह माह पहले ही शादी हुई थी। पति का कहना है कि पत्नी चार माह की गर्भवती है। फरियादी शुभम (26) पुत्र राजेंद्र कुमार अग्रवाल निवासी हनुमान मंदिर के पास पूरनखड़ी ने लुकवासा चौकी में पत्नी के गायब होने की सूचना दी है।
शुभम का कहना है उसकी छह माह पहले चुमकी साहू (23) से निवासी ग्राम घसियन तहसील पटनागढ़ जिला बलागिर उड़ीसा से शादी हुई थी। पूरनखेड़ी के मंदिर में शादी सम्पन्न हुई। चुमकी 26 मई की सुबह 10:30 बजे बिना बताए चली गई। आसपास और रिश्तेदारी में तलाशने पर भी पता नहीं चल रहा है। चुमकी 4 माह की गर्भवती है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

शादी के 6 माह बाद 23 वर्षीय दुल्हन लापता, 4 माह की गर्भवती हैं दुल्हन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 10वीं के बाद स्ट्रीम चुनने में मिलेगी सही दिशा, शिवपुरी में होगा SSAT टेस्ट व करियर गाइडेंस सेमिनार / Shivpuri News<br>
- स्कूटी की टक्कर के बाद विवाद, अरवाज व साथियों ने परिवार से की मारपीट / Shivpuri News
- शिवपुरी में 1.53 करोड़ की चोरी का खुलासा, डीजीपी ने एसडीओपी को भेजा प्रशंसा पत्र / Shivpuri News
- गुरुकुल स्कूल ऑफ स्टडी में कक्षा 10 के छात्रों को भावभीनी विदाई, महिला शिक्षकों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- शिवपुरी के न्यू ब्लॉक में टक्कर का विवाद बना फायरिंग तक, दो राउंड फायर से दहशत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment