Press "Enter" to skip to content

विवाहिता से कट्टे की नोक पर सोने व चांदी के ज़ेवर लूटे / Shivpuri News

शिवपुरी: सीहौर थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने दंपती को अकेला पाकर कट्‌टे की नौक पर रोक लिया। बदमाशों ने विवाहिता के सोने व चांदी के जेवर लूट लिए हैं। सीहौर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।


फरियादी कमल सिंह (23) पुत्र बादाम सिंह बघेल निवासी ग्राम साबौली नरवर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह पत्नी स्वाति बघेल के संग ससुराल सिरसौद से अपने गांव लौट रहा था। शनिवार की दोपहर 12:30 बजे गनियार व बडेरा चौराहे के बीच पहुंचे तो तीन बदमाश बाइक से बडेरा तिराहे की तरफ से आ रहे थे। कमल सिंह ने बताया कि बदमाशों ने हमें देखकर अपनी बाइक मोड़ी और तेजी से आगे चले गए।

बाइक पर बीच में बैठे बदमाश ने कट्ट दिखाकर हमें रोक लिया। पीछे बैठे बदमाश ने स्वाति से सोने का हार, मंगलसूत्र, सोने की पुतरिया, नाक की बेसर, चांदी का बेल्ट उतरवा लिया और बैग भी ले लिया। इसके बाद तीनों बदमाश बडेरा तिराहे की तरफ भाग गए। बाइक चला रहा पहला बदमाश हेलमेट और पीछे बैठे दोनों बदमाश तौलिया से मुंह ढंके हुए थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!