शिवपुरी: 30 किमी रफ्तार हवा की तेज आंधी ने नहीं वरन भ्रष्टाचार की तगड़ी आंधी का खेल धर्म क्षेत्र महाकाल लोक में खेला गया और हवा के एक झोंके ने इस सारे घोटाले की पोल खोलकर रख दी। इसलिए इस घोटाले के दोषियों को सरकार जल्द कार्रवाई करे।
हाइकोर्ट के किसी वर्तमान न्यायधीश से घोटाले की जांच हो। यह बात कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित की गई प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर कही। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि धर्मक्षेत्र में तो श्रद्धाभाव से काम होता है, यहां यदि घोटाले होने लगे तो फिर समझ लो सरकार की मति मारी गई है।
कांग्रेस की सरकार कमलनाथ के नेतृत्व में थी तब सरकार ने आस्था के इस केंद्र के बेहतर निर्माण के लिए 300 करोड रुपए स्वीकृत किए। महाकाल लोक में प्रतिमाओं की मजबूती के लिए आंतरिक लोहे का ढांचा बनाना था, जो नहीं बनाया गया। प्रतिमाओं को बिना बेस अर्थात फाउंडेशन के 10 फीट ऊंचे पेडिस्टल पर सीमेंट से जोडा गया, इसी कारण हवा में प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त हो गई।
कुल मिलाकर इस निर्माण कार्य ने घटिया निर्माण की पोल खोल दी है। जिसका हम विरोध कर उजागर कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस नेता राजकुमार बंसल, दिनेश वशिष्ठ और मीडिया प्रभारी राजकुमार शाक्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।
जो आना चाहे उसके लिए दरवाजे खुले
प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौहान ने कहा कांग्रेस में जो आना चाहे सबके लिए दरवाजे खुले हैं। लेकिन टिकिट की शर्त पर किसी से कोई बात नहीं होगी। जहां तक जितेंद्र जैन की बात है तो उनकी इच्छा कांग्रेस में आने की लग रही है लेकिन अभी कांग्रेस की सदस्यता नहीं ली है।
जबकि राकेश गुप्ता के नाम पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की और धैर्यवर्धन शर्मा के कांग्रेस में आने पर बोले- हम सबका सम्मान करते हैं लेकिन जो पीठ में छुरा घोंपकर गए हैं उन्हें हम कतई कांग्रेस में शामिल नहीं करेंगे। ग्वालियर बायपास पर जिस तरह सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति लग रही है उसी तरह से प्रशासन दूसरे चौराहे पर तात्या की मूर्ति भी लगाएं।

बिना जांच सरकार का क्लीन चिट देना दर्शा रहा महाकाल लोक घोटाला कितना बड़ा: विजय सिंह चौहान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment