शिवपुरी के जिला अस्पताल में दो शराबी एक दूसरे से पैसों के लिए झगड़ बैठे। खास बात यह है दोनों लोगों का न ही अस्पताल में कोई मरीज भर्ती था और वे खुद बीमार थे। इसके बावजूद दोनों शराबी अस्पताल के भीतर झगड़ बैठे। दोनों शराबियों का अस्पताल में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। जिसे ना तो अस्पताल प्रबंधन ने रोकने का प्रयास किया और ना ही अस्पताल चौकी में तैनात पुलिस ने।
बता दें कि हर रोज इस प्रकार के लोग अस्पताल में रात गुजारने आ जाते हैं। वहीं मौका पाकर चोरी की वारदात को अंजाम दे देते हैं।
जानकारी के अनुसार बांसखेड़ी के रहने वाले लखन आदिवासी पर राकेश आदिवासी ने उसकी बेटी के पैसे छीनने के आरोप लगाए थे। इधर लखन आदिवासी पैसे न लेने की बात कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। दोनों शराबियों के बीच झगड़ा काफी देर तक चलता रहा। अस्पताल के भीतर खूब गाली-गलौज के साथ साथ मारपीट हुई। इससे मरीज सहित अटेंडरों को परेशानी भी हुई। लेकिन अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया।
अस्पताल बना घर आंगन
बता दें कि लखन आदिवासी और राकेश आदिवासी शहर में कचरा बीनने का काम करते हैं। दोनों के पास रहने को जगह नहीं है। दिन भर कचरा बीनने के बाद हर रोज शाम ढलते ही शराब का नशा करने के बाद अक्सर अस्पताल में आ जाते है। जहां अस्पताल में मिलने वाले खाने को खाकर अस्पताल में ही रात गुजार देते हैं।
ऐसे कई लोग हैं जो अस्पताल में रात गुजारने आते हैं और सुबह चले जातें है। इसी भीड़ में कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो चोरी की वारदात को अंजाम भी दे देते हैं और किसी को भनक तक नहीं लगती। अस्पताल में अब तक मोबाइल चोरी, बाइक चोरी और महिलाओं के मंगलसूत्र तक चोरी होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

जिला अस्पताल में दो शराबियों का हंगामा, रात गुजारने आ जाते हैं / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment