शिवपुरी: बैराड तहसील में शासकीय शिक्षक छात्र-छात्राओं पर दबाब बनाकर कोचिंग पढ़ा कर मोटी रकम वसूल रहे हैं जहां एक ओर शिक्षा विभाग के अनुसार शासकीय शिक्षक को कोचिंग पढ़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध है लेकिन बावजूद इसके शिक्षकों द्वारा कोचिंग के नाम पर धंधा जारी है शिक्षक बच्चों पर प्रैक्टिकल में नंबर कम देने का दबाव बनाकर बच्चों को अपने यहां पढ़ने को मजबूर कर रहे हैं।
ऐसे में छात्र-छात्राएं दबाव में आकर इनके यहां पढ़ने को मजबूर हैं। हालात यह है कि इन कोचिंग संचालक और प्रशासन की कार्रवाई के बीच में मासूम छात्र हमेशा से पिसते रहे हैं। विदित हो कि तत्कालीन डीपीसी शिरोमणि दुबे ने 3 वर्ष पहले शासकीय शिक्षकों के कोचिंगों पर कार्रवाई की थी तब इनमें हडकंप मच गया था। शासकीय स्कूल के शिक्षकों ने कई कोचिंग बंद कर दी और कई शिक्षक छिप कर बच्चों को कोचिंग पढ़ा रहे थे। ऐसी स्थिति में शिक्षक तो फीस वसूल कर बैठ गए लेकिन शिक्षा विभाग और शिक्षकों के बीच छात्र-छात्राओं का पिसना होता है।
जिसके चलते हालात यह निर्मित होते हैं कि यह शिक्षा के माफिया चोरी छुपे फीस वसूलने के उद्देश्य से बच्चों को चोरों की तरह बुला बुलाकर पढ़ाते हैं। यह पूरा कारनामा महज फीस के चलते अंजाम दिया जाता है। और शिक्षक उनको पढ़ाने की फीस के नाम पर मोटी रकम वसूलने में लगे हैं जहां एक ओर शिक्षा विभाग कार्रवाई की बात कर रहा है। तो ऐसे में फिर वहीं पुरानी स्थिति निर्मित होगी इनमें हड़कंप मचेगा और कोचिंग बंद करके भाग खड़े होंगे तय है।
बैराड़ में शासकीय शिक्षक खुलेआम चला रहे कोचिंग
बैराड़ नगर के माता रोड़, तहसील के पास कन्याशाला स्कूल के पीछे, जैन मंदिर के पास, लोहपीटा महोल्ला, बरोद रोड़, न्यू बस स्टैंड के पीछे आदि स्थानों सहित नगर कई गली मोहल्लों और निजी घरों में शासकीय शिक्षकों द्वारा बेखौफ होकर कोचिंग सेंटर संचालित किया जा रहे हैं।
जल्द कार्रवाई की जाएगी
शासकीय शिक्षकों द्वारा संचालित कोचिंगों पर कार्रवाई करने को लेकर टीम गठित की जा रही है। खासकर बैराड़ से यह मामला सामने आया है। बहुत जल्द इन पर कार्रवाई की जाएगी।
-समर सिंह राठौड़, डीईओ शिवपुरी।

शासकीय शिक्षकों का कारनामा: प्रैक्टिकल में कम नंबर देने का दबाब बनाकर बच्चों को कोचिंग के लिए कर रहे मजबूर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment