शिवपुरी में ससुराल पहुंचा एक दामाद घर जमाई बनने की जिद करने लगा। लेकिन ससुरालियों ने उसकी बात नहीं मानी। इसके बाद उसने अपनी पत्नी सहित ससुरालियों के सामने ही जहर पीकर सुसाइड करने का प्रयास किया। युवक को गंभीर हालत में कोलारस के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार सिरसौद का रहने वाला सिकंदर जाटव 4 दिन पहले अपनी ससुराल बेरखेड़ी आया हुआ था। सिकंदर की पत्नी लक्ष्मी डेढ़ महीने पहले से ही अपने मायके में रुकी हुई थी। शनिवार सुबह सिकंदर ने अपनी पत्नी और परिजनों के सामने विलास में जहर घोल कर पी लिया। आनन-फानन में सिकंदर को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
ससुरालियों से मांग रहा था हिस्सा
जानकारी के अनुसार सिकंदर जाटव की शादी को 12 साल गुजर चुके हैं। लेकिन उसकी पत्नी लक्ष्मी को संतान पैदा नहीं हुई। सिकंदर की पत्नी लक्ष्मी का कहना है कि उसका पति कभी भी मुझे मेरे मायके में छोड़ जाता है और महीनों लेने नहीं आता है। मेरा पति मेरे मायके वालों से जमीन में हिस्से की मांग करता है।
मेरे पति मेरे मायके बालों से हिस्सा लेकर घर जमाई बनकर रहने की जिद पर अड़ा हुआ है। शनिवार सुबह भी वह जमीन में हिस्सा मांग रहा था। जब उसकी बात को अनसुना किया तो मेरे पति ने तुम सबको फसवा दूंगा कहते हुए घर में रखी कीटनाशक दवा को पी लिया।

ससुराल आया युवक घर जमाई बनने की जिद पर अड़ा, बात नहीं मानी तो आत्महत्या का किया प्रयास / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment