शिवपुरी: जिले के लुकवासा कस्बे में एक कुएं में गिरे सांड को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हाइड्रा के मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जहां मौके पर सांड को प्राथमिक उपचार देने के बाद छोड़ दिया गया।
जानकारी के अनुसार लुकवासा कस्बे के खरई रोड गांधीनगर कॉलोनी में एक मंदिर के पीछे कुएं में बीती रात एक सांड जा गिरा था। क्षेत्रीय लोगों की माने तो रात करीब 12:00 से 1:00 के बीच कुएं के पास से तेज आवाज भी आई थी। सुबह जब लोगों ने जाकर कुएं में झांककर देखा तो उसमें एक सांड गिरा हुआ दिखाई दिया था।
कुएं में सांड के गिरने की सूचना क्षेत्रीय लोगों ने विश्व हिंदू परिषद सहित बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को दी थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश रघुवंशी और बजरंग दल के जिला सह संयोजक लल्ला रघुवंशी, आकाश नामदेव सोनू रघुवंशी ने मौके का मुआयना कर कुएं पर एक हाइड्रा को बुला लिया। हाइड्रा की मदद से कुएं के भीतर कुछ लोगों को उतारा गया, जिन्होंने कुएं में गिरे सांड को रस्सी से अच्छी तरह से बांध दिया। इसके बाद हाइड्रा की मदद से शाम को कुछ ही घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
बता दें कि कुएं में पानी ना के बराबर था, जिससे रातभर सांड पानी में खड़ा रहा। गनीमत रही कि कुआं बिल्कुल सूखा भी नहीं था नहीं तो नीचे गिरने के कारण सांड की मौत भी हो सकती थी। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर सांड को प्राथमिक उपचार देने के बाद छोड़ दिया।

कुए में गिरा सांड: पानी होने से बची सांड की जान, हाइड्रा की मदद से निकाला बाहर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 10वीं के बाद स्ट्रीम चुनने में मिलेगी सही दिशा, शिवपुरी में होगा SSAT टेस्ट व करियर गाइडेंस सेमिनार / Shivpuri News<br>
- स्कूटी की टक्कर के बाद विवाद, अरवाज व साथियों ने परिवार से की मारपीट / Shivpuri News
- शिवपुरी में 1.53 करोड़ की चोरी का खुलासा, डीजीपी ने एसडीओपी को भेजा प्रशंसा पत्र / Shivpuri News
- गुरुकुल स्कूल ऑफ स्टडी में कक्षा 10 के छात्रों को भावभीनी विदाई, महिला शिक्षकों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- शिवपुरी के न्यू ब्लॉक में टक्कर का विवाद बना फायरिंग तक, दो राउंड फायर से दहशत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment