शिवपुरी और गुना तक सफर करना आज रात से और भी महंगा हो जाएगा। शिवपुरी जिले के कोलारस क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर पढ़ने वाले पुरनखेड़ी टोल प्लाजा की दरें आज से बढ़ा दी जाएगी। आज 3 जून रात 12 से बजे से नई दरें लागू कर दीं जाएंगी। एक तरफ के कार वाहन चालकों को अब 5 रुपए ज्यादा देने पड़ेंगे। दोनों तरफ आने-जाने वालों को भी 5 रुपए ज्यादा देने होंगे। बता दें कि 6 माह के भीतर पुरनखेड़ी टोल प्लाजा की दरों में यह तीसरी बार इजाफा हो रहा है।
बता दें कि पहले एक तरफ की यात्रा के कार के 145 रुपए और दोनों तरफ के 220 रुपए लगते थे। मिनी बस के 235 रुपए और दोनों तरफ 355 रुपए लगते थे। बस के 495 एक तरफ और आने-जाने 740 रुपए लगते थे। लेकिन अब इन सभी दरों में इजाफा होने के चलते वाहन मालिकों की जेब पर भी बोझ बढ़ जाएगा।
पूरनखेड़ी टोल प्लाज़ा के प्रवंधन के अनुसार गुना में फोरलेन को शुरू किया गया है इसके चलते 95 किलोमीटर का दायरा अब बढ़ाकर 97.4 किलोमीटर का हो गया था। इसी के चलते पूरनखेड़ी टोल प्लाजा की दरों में इजाफा किया गया है।
3 जून से लागू होने वाले दाम
कार/जीप/वैन 150 एक तरफ, दोनों साइड के 225 और महीना का पास 4970 रुपए में बनेगा। वहीं मिनी बस 240 जाने और 360 दोनों तरफ आने-जाने और 8030 रुपए महीना का पास बनेगा। वहीं बात की जाए प्राइवेट बस व ट्रक (डबल एक्सेल) की तो यहां भी 505 रुपए बस एक तरफ जाने के और 755 रुपए दोनों तरफ आने-जाने के और 16820 रुपए में महीना पास बनेगा। वहीं ट्रिपल एक्सल गाड़ी में 550 एकतरफा 825 रुपए आना-जाना और 18350 रुपए में एक महीने का पास बनेगा। बता दे ये कीमतें सिर्फ पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पर बढ़ाई गईं है।

6 महीने के भीतर तीसरी बार किया इजाफा, आज रात से लागू हो जाएंगी नई दरें / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment